• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

टीएमसी ने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची किया जारी

टीएमसी ने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का नाम शामिल है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 March 2024
in राज्यों से, लोकसभा चुनाव 2024
0
टीएमसी ने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची किया जारी

#image_title

Share on FacebookShare on Twitter
टीएमसी ने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का नाम शामिल है। टीएमसी द्वारा लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी होते यह तय हो गया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस टीएमसी से 5-6 सीटों की मांग कर रही थी लेकिन ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी दो से अधिक सीटें देने पर राजी नहीं हो रही थी।
क्रिकेटर यूसुफ पठान को अधीर रंजन चौधरी की सीट से उतारा
टीएमसी ने क्रिकेटर यूसुफ पठान को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी की सीट बहरामपुर जहां से वो अभी सांसद हैं, से उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल रहने के बावजूद अधीर रंजन लगातार ममता बनर्जी पर आक्रामक रहें और उनके सरकार को हर मुद्दे पर घेरते रहें। ममता बनर्जी ने भी आरोप लगाया था कि बंगाल में बीजेपी का कांग्रेस से अंदरखाने गठबंधन हो गया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी यहां से मोदी लहर में भी 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहें। अभी वर्तमान ने कांग्रेस के पास लोकसभा की दो सीटें हैं पश्चिम बंगाल में।
संदेशखाली जिस लोकसभा क्षेत्र में आता है, वहां की सांसद नुसरत जहां का टिकट कटा
बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र पर लोगों की नजर बनी हुई थी क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर हमला करने और महिलाओं के ऊपर अत्याचार को लेकर चर्चा में रहा संदेशखाली इसी लोकसभा क्षेत्र में आता है। तृणमूल कांग्रेस ने वहां से वर्तमान सांसद नुसरत जहां का टिकट काट दिया है और हाजी नुरुल इस्लाम को अपना उम्मीदवार बनाया है।
मोहुआ मोइत्रा, शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद को मिला टिकट
मोहुआ मोइत्रा पर एकबार फिर विश्वास जताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कृष्णानगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मोहुआ मोइत्रा को कैश फॉर वोट मामले में संसद से निष्कासित कर दिया गया था। मोहुआ पर आरोप लगा था कि वो पैसे और गिफ्ट लेकर संसद में सवाल पूछती है। इसके साथ ही आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और बर्धमान दुर्गापुर से क्रिकेटर कीर्ति आजाद को उम्मीदवार बनाया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा को लोकसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शत्रुघ्न सिन्हा के फिल्म का एक वीडीओ ट्वीट कर निशाना साधा है। बीजेपी ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन बंगाली महिलाओं पर अभद्र गाना बनाने के कारण टीएमसी ने पवन सिंह का विरोध किया जिसके कारण पवन सिंह चुनाव लड़ने से पीछे हट गए।
Tags: टीएमसी लोकसभा उम्मीदवार
Previous Post

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा

Next Post

कांग्रेस में मोदी सरकार के मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह के सांसद पुत्र हुए शामिल

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times
राज्यों से

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
पंजाब कांग्रेस में बदलाव पर विराम, मनीष तिवारी की पोस्ट से बढ़ीं सियासी अटकलें - Panchayati Times
भारत

पंजाब कांग्रेस में बदलाव पर विराम, मनीष तिवारी की पोस्ट से बढ़ीं सियासी अटकलें

2 July 2026
किसानों को बड़ी राहत, 3 लाख तक का फसल लोन अब जीरो ब्याज पर - Panchayati Times
कृषि समाचार

किसानों को बड़ी राहत, 3 लाख तक का फसल लोन अब जीरो ब्याज पर

30 June 2026
भरत भूषण तिवारी केस: सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत दखल से किया इनकार - Panchayati Times
जुर्म

भरत भूषण तिवारी केस: सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत दखल से किया इनकार

30 June 2026
Delhi EV Policy 2026: 1 जुलाई से होगी लागू  - Panchayati Times
भारत

Delhi EV Policy 2026: 1 जुलाई से होगी लागू 

29 June 2026
यूपी कृषि रोडमैप: केंद्र-राज्य सरकार की बड़ी बैठक, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस - Panchayati Times
कृषि समाचार

यूपी कृषि रोडमैप: केंद्र-राज्य सरकार की बड़ी बैठक, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

25 June 2026
Next Post
कांग्रेस में मोदी सरकार के मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह के सांसद पुत्र हुए शामिल

कांग्रेस में मोदी सरकार के मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह के सांसद पुत्र हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (225)
  • खेल (553)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (344)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (297)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,728)
  • मनोरंजन (302)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (175)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट - Panchayati Times

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

4 July 2026
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved