INDI Alliance Protest LIVE: सोमवार को 25 विपक्षी पार्टियों के 300 से अधिक सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक मार्च किया। यह प्रदर्शन 2024 लोकसभा चुनाव में कथित वोट चोरी और बिहार में होने वाले चुनावों से पहले चल रही विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ हो रहा है।
इस मार्च में कई दल, जिनमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके, आप, वामपंथी दल, राजद, एनसीपी (शरद पवार गुट), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और नेशनल कॉन्फ्रेंस शामिल हैं। रैली सुबह 11:30 बजे संसद के मकर द्वार से शुरू हुई।
यह भी पढ़ें- आज संसद में पेश होगा नया आयकर विधेयक 2025, हो सकते हैं ये 10 बड़े बदलाव
खबर है कि, दिल्ली पुलिस ने चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे INDIA ब्लॉक के नेताओं को रोक दिया है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड के ऊपर से कूद गए क्योंकि दिल्ली पुलिस ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान “मतदाता धोखाधड़ी” के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे INDIA ब्लॉक नेताओं को रोक दिया।
कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘विपक्षी दलों के सांसद (लोकसभा और राज्यसभा) कल, 11 अगस्त 2025 को, सुबह 11:30 बजे संसद के मकर द्वार से निर्वाचन सदन (चुनाव आयोग), नई दिल्ली तक परिवहन भवन होते हुए मार्च करेंगे।’









