• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home लोकसभा चुनाव 2024

राहुल गांधी, ओम बिरला, शशि थरूर, पप्पू यादव सहित अन्य VIP की सीटों पर 5 बजे तक कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन 88 सीटों में राहुल गांधी, ओम बिरला, भूपेश बघेल, शशि थरूर, पप्पू यादव का सीट शामिल है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 April 2024
in लोकसभा चुनाव 2024
0
महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव कल - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन 88 सीटों में राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, शशि थरूर जिनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखरन से है, भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, पप्पू यादव का सीट शामिल है।

किस राज्यों की कितनी सीट पर मतदान हो रहा

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में देशभर की 88 सीटों में से केरल की सभी 20 सीटों, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 8-8, मध्य प्रदेश की 6, असम और बिहार की 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की 3-3, त्रिपुरा की 1, और जम्मू-कश्मीर की दो लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

इन 88 सीटों पर 2019 में किस पार्टी को कितनी सीट मिली थी ?

2019 के लोकसभा चुनाव में इन 88 सीटों में बीजेपी को 52, कांग्रेस को 18, शिवसेना और जेडीयू को 4-4, जेडीएस को एक और अन्य को 09 सीटें मिली थी।

राहुल गांधी की सीट वायनाड में कितना प्रतिशत मतदान हुआ ?

राहुल गांधी की सीट वायनाड में 65.98% मतदान हुआ है। यहाँ राहुल गांधी का मुकाबला लेफ्ट की उम्मीदवार एनी राजा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन से है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सीट कोटा में कितना प्रतिशत मतदान हुआ ?

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सीट कोटा में 65.38% मतदान हुआ। ओम बिरला का मुकाबला बीजेपी से ही कांग्रेस में आए प्रह्लाद गुंजन से है।

शशि थरूर की सीट तिरुवनंतपुरम में कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

शशि थरूर की सीट तिरुवनंतपुरम में 60.55% मतदान हुआ। यहाँ शशि थरूर का मुकाबला बीजेपी से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखरन से है। शशि थरूर यहाँ तीन बार से सांसद हैं।

#WATCH | Congress MP and candidate from Thiruvananthapuram, Shashi Tharoor says, "I am fully confident because I have seen harmony from one end of the constituency to the other... People have given me the same enthusiasm, support and goodwill in the three elections that I am… pic.twitter.com/4m2FwoLExS

— ANI (@ANI) April 26, 2024

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सीट राजनांदगांव में कितना प्रतिशत मतदान हुआ ?

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सीट राजनांदगांव में 71.87% मतदान हुआ है। बीजेपी ने यहाँ से वर्तमान सांसद संतोष पड़े को टिकट दिया है।

पप्पू यादव की पूर्णिया सीट पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ ?

पप्पू यादव की पूर्णिया सीट पर 57.14% मतदान हुआ। पप्पू यादव यहाँ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यहाँ उनका मुकाबला इंडिया गठबधन की ओर से राजद की उम्मीदवार बीमा भारती और एनडीए की ओर से जेडीयू से वर्तमान सांसद संतोष कुशवाहा से है। इस सीट को लेकर इंडिया गठबंधन में राजद और कांग्रेस की बीच तनाव पैदा हो गया था। कांग्रेस यहाँ से पप्पू यादव को अपनी सिम्बल पर चुनाव लड़ाना चाह रही थी।

रविंद्र भाटी की बाड़मेर सीट पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ है ?

देशभर में चर्चित राजस्थान की बाड़मेर सीट पर 69.79% मतदान हुआ है। यहाँ से बीजेपी की ओर से कैलाश चौधरी, कांग्रेस की तरफ से उम्मेद राम और निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी मैदान में है।

मेरठ लोकसभा सीट पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ ?

भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की सीट मेरठ लोकसभा सीट पर 54.38% मतदान हुआ। इस सीट पर इंडिया गठबंधन की ओर से सपा ने सुनीता वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बसपा ने देवव्रत त्यागी को उम्मीदवार बनाया है।

Tags: loksabha votingRahul Gandhivoting of second phaseदूसरे चरणलोकसभा चुनाव
Previous Post

Twitter Down: मतदान के बीच ठप्प हुआ Twitter और Facebook, कुछ भी नहीं हो रहा सर्च

Next Post

PM Modi Rally: मालदा में पीएम की रैली और रोड शो, बोले- ‘पहले चरण में TMC, कांग्रेस जैसे दल पस्त, दूसरे चरण में हो रहे ध्वस्त’

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Voting continues for the third phase of Jammu and Kashmir Assembly elections
IFIE

Jammu Kashmir Polls: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान?

1 October 2024
PM Modi Election Rally
IFIE

PM Modi Election Rally: जम्मू कश्मीर में गरजे पीएम, बोले- ‘दुनिया की कोई ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती’

19 September 2024
'वन नेशन वन इलेक्शन' प्रस्ताव को मिली मंजूरी
ब्रेकिंग न्यूज़

One Nation One Election: क्या है ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का कॉन्सेप्ट? देश के चुनाव में कैसे करेगा काम?

18 September 2024
Team India Victory Parade
IFIE

Team India Victory Parade: हार्दिक पांड्या के साथ ये क्या हो गया? हंसते-हंसते लोटपोट हुए जसप्रीत बुमराह

5 July 2024
Stampede during satsang in Ratibhanpur, Hathras, 122 people dead
IFIE

Hathras Stampede: हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़, अब तक122 लोगों की मौत

2 July 2024
Prime Minister narendra modi reply to the Motion of Thanks on the President’s address in the Lok Sabha
IFIE

PM Modi: लोकसभा में पीएम ने राहुल पर कसा तंज, बोले- 99 नंबर लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था लेकिन..

2 July 2024
Next Post
pm modi rally in malda west bengal

PM Modi Rally: मालदा में पीएम की रैली और रोड शो, बोले- 'पहले चरण में TMC, कांग्रेस जैसे दल पस्त, दूसरे चरण में हो रहे ध्वस्त'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (200)
  • खेल (500)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (313)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (268)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,555)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में सरकार ने किया बड़ा बदलाव - Panchayati Times

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में सरकार ने किया बड़ा बदलाव 

9 March 2026
असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times

असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान

9 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved