• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पंचायतों के अंतरण पर रिपोर्ट जारी किया

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने 'राज्यों में पंचायतों के अंतरण (विकेंद्रीकरण) की स्थिति' पर एक रिपोर्ट का अनावरण किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
14 February 2025
in पंचायत, भारत
0
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पंचायतों के अंतरण पर रिपोर्ट जारी किया: Panchayati Times

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल

Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ‘राज्यों में पंचायतों के अंतरण (विकेंद्रीकरण) की स्थिति’ पर एक रिपोर्ट का अनावरण किया। इस रिपोर्ट में राज्यों की पंचायतों को अधिकारों और जिम्मेदारियों के हस्तांतरण के संदर्भ में प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया है। इस मौके पर पंचायती राज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) के सदस्य भी मौजूद रहें।

रिपोर्ट के अनुसार, विकेंद्रीकरण सूचकांक में कर्नाटक शीर्ष स्थान पर रहा, जबकि केरल और तमिलनाडु ने क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा किया। उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय सुधार दिखाते हुए 15वें स्थान से पांचवें स्थान तक छलांग लगाई, जो इस राज्य की शासन सुधारों और जवाबदेही तंत्र में क्रांतिकारी बदलावों को दर्शाता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पंचायतों के अंतरण पर रिपोर्ट जारी किया

प्रो. एसपी सिंह बघेल ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि विकेंद्रीकरण सूचकांक भारत के समग्र और सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सफलता की सराहना करते हुए बताया कि राज्य ने पारदर्शिता और भ्रष्टाचार विरोधी उपायों के माध्यम से अपने जवाबदेही तंत्र को मजबूती दी है। उन्होंने सभी राज्यों से स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने का आग्रह किया।

इस रिपोर्ट में प्रमुख रूप से छह आयामों पर राज्यों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें रूपरेखा, कार्य, वित्त, कार्यकारी (पदाधिकारी), क्षमता वृद्धि और जवाबदेही शामिल हैं। इस दौरान, राज्यों ने अपनी प्रदर्शन क्षमता में सुधार किया है, खासकर भौतिक बुनियादी ढांचे और पंचायत अधिकारियों की भर्ती में।

पंचायत अंतरण सूचकांक में शीर्ष 10 राज्य (डीआई स्कोर > 55) हैं

1 कर्नाटक

2 केरल

3 तमिलनाडु

4 महाराष्ट्र

5 उत्तर प्रदेश

6 गुजरात

7 त्रिपुरा

8 राजस्थान

9 पश्चिम बंगाल

10 छत्तीसगढ़

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2013-14 से 2021-22 के बीच विकेंद्रीकरण 39.9% से बढ़कर 43.9% हो गया है, वहीं क्षमता वृद्धि घटक में 10% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश ने अपनी प्रदर्शन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार दिखाया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि पंचायत भवनों को ग्रामीण विकास के केंद्र के रूप में कार्य करना चाहिए और इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि की महत्वपूर्ण क्षमता है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों को पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी बुनियादी सेवाएं प्रदान करने के लिए एक केंद्रीय स्थल के रूप में काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: भारत सरकार के इस योजना के तहत मजदूरों को पेंशन मिलेगी

समाप्ति में, प्रो. बघेल ने राज्यों से पंचायतों को सक्षम बनाने और उनके कार्यों में सुधार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आह्वान किया। रिपोर्ट में यह भी दिखाया गया है कि किस तरह से विभिन्न राज्यों में विकेंद्रीकरण और पंचायतों के सशक्तिकरण के प्रयासों में सुधार हो रहा है, जो भारतीय ग्रामीण विकास और शासन में सकारात्मक बदलाव का संकेत हैं।

Tags: एसपी सिंह बघेलपंचायती राज मंत्रालयपंचायतों के अंतरण
Previous Post

Vi ने पेश किया नया OTT प्लान, मिलेगा 17 प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन

Next Post

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच इन 10 प्रमुख मुद्दों पर बनी सहमति

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
Next Post
भारत द्वारा तेल नहीं खरीदने के ट्रंप के दावों पर रूस ने क्या कहा? - Panchayati Times

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच इन 10 प्रमुख मुद्दों पर बनी सहमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (324)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (203)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
RBI Repo Rate Hike: RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा Home Loan; EMI कितनी बढ़ेगी? - Panchayati Times

RBI Repo Rate Hike: RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा Home Loan; EMI कितनी बढ़ेगी?

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved