Israel Airstrike Kills Houthi Prime Minister: यमन की राजधानी सना में इजरायली हवाई हमले में हौती नियंत्रित सरकार के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हो गई है, ईरान समर्थित विद्रोहियों ने इसकी पुष्टि की है। हौतियों के अनुसार, अल-रहावी और कई मंत्री गुरुवार को एक सरकारी कार्यशाला में शामिल होने के दौरान हमले में मारे गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने पुष्टि की, कि उसने सना में एक हौती आतंकवादी शासन के ठिकाने पर सटीक हमला किया है।
अगस्त 2024 से पद पर बने हुए अल-रहावी विद्रोही प्रशासन में एक प्रमुख चेहरा थे। हौती विद्रोही, जिन्होंने गाजा युद्ध के दौरान फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन दागे तथा लाल सागर में जहाजों को निशाना बनाया, अब भी हमलों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, भले ही ज्यादातर हमले इजरायल द्वारा रोक दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- जल्द लॉन्च होने वाला है EPFO 3.0, ATM और UPI से निकासी के अलावा होंगे ये बदलाव
हौतियों ने गाजा में हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध के दौरान कई बार इजरायल पर मिसाइल दागी हैं। यह समूह कहता है कि उनके हमले फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता के प्रतीक हैं। हालांकि यमन से दागी गई ज्यादातर मिसाइलें या तो इजरायल द्वारा रोक ली जाती हैं या हवा में ही टुकड़े-टुकड़े हो जाती हैं, लेकिन इससे उनके हमलों में कोई कमी नहीं आई है।
इससे पहले इसी सप्ताह इजरायली हमलों ने सना के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिसमें हौती नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकारी अधिकारियों के अनुसार कम से कम 10 लोग मारे गए और 102 घायल हुए। गाजा युद्ध के दौरान हौतियों ने लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए और लाल सागर में जहाजों को निशाना बनाया। विद्रोही कहते हैं कि उनके हमले फिलिस्तीनियों के समर्थन में हैं।
हौती हमलों के जवाब में, इजरायल और अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के विद्रोही नियंत्रित क्षेत्रों, जिनमें सना और रणनीतिक तटीय शहर होदेदा शामिल हैं, पर बमबारी की। इजरायली हमलों ने मई में सना हवाई अड्डे को भी सेवा से बाहर कर दिया था।









