• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिहार चुनाव

बिहार में नीतीश कुमार की ताजपोशी तय, मंत्रिमंडल का फार्मूला भी तैयार

बिहार में नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार एनडीए गठबंधन ने मंत्रिमंडल के बंटवारे का लगभग खाका तय कर लिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
17 November 2025
in बिहार चुनाव
0
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: विधानसभा, लोकसभा, मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार में नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार एनडीए गठबंधन ने मंत्रिमंडल के बंटवारे का लगभग खाका तय कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री की कुर्सी एक बार फिर नीतीश कुमार को ही मिलेगी, जबकि बीजेपी को इस बार दो डिप्टी सीएम दिए जाने की तैयारी है।

31 सदस्यीय मंत्रिमंडल की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार, नई सरकार में कुल 31 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जेडीयू और बीजेपी को बराबरी से 13-13 मंत्रालय मिलने की उम्मीद है। चिराग पासवान की एलजेपी (आर) को तीन, जीतन राम मांझी की हम को एक और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को एक मंत्री पद मिलने की बात सामने आ रही है।

राज्य में मंत्री पदों की अधिकतम संख्या 36 है, लेकिन गठबंधन ने इस बार 5 पद जानबूझकर खाली रखने का फैसला किया है, ताकि भविष्य की राजनीतिक परिस्थिति के अनुसार उन्हें भरा जा सके।

बीजेपी को दो डिप्टी सीएम—‘यूपी मॉडल’ की झलक

बीजेपी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी को दो उपमुख्यमंत्री पद देने पर सहमति बनती दिख रही है। माना जा रहा है कि इससे संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। यह फार्मूला उत्तर प्रदेश मॉडल जैसा बताया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

प्रतिनिधित्व का नया फार्मूला—6 विधायकों पर एक मंत्री

इस बार मंत्रियों के चयन में सीटों के हिसाब से 6 विधायकों पर 1 मंत्री का नियम अपनाया गया है। बीजेपी ने 89 सीटें, जेडीयू ने 85 सीटें हासिल की हैं। सहयोगी दल—एलजेपी (आर), हम और आरएलएम—ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इन आंकड़ों के आधार पर ही मंत्रियों का अनुपात तय किया गया है।

स्पीकर पद बीजेपी के खाते में?

सूत्रों का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद भी बीजेपी को दिए जाने की संभावना है। पार्टी की मजबूत संख्या और गठबंधन में बढ़े प्रभाव को देखते हुए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे सदन के संचालन में बीजेपी की भूमिका और भी मजबूत होगी।

आज बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक

17 नवंबर को सुबह 11 बजे पटना में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है जिसमें संभावित मंत्रियों के नाम पर अंतिम फैसला किया जाएगा। साथ ही दो उपमुख्यमंत्री पदों के लिए नाम भी लगभग तय हो सकते हैं। चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में शामिल होंगे।

एनडीए की बड़ी जीत से सरकार गठन का रास्ता साफ

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को शानदार सफलता मिली है। बीजेपी ने 89 सीटों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया, जबकि जेडीयू ने 85 सीटें जीतकर अपनी मजबूती दिखायी। एलजेपी (आर) को 19, हम को 5 और आरएलएम को 4 सीटें मिली हैं, जिसने गठबंधन को और सुदृढ़ बनाया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK ने इन खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन किया  

नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और जल्द ही बिहार को नई मंत्रिपरिषद के साथ एक और एनडीए सरकार मिलने वाली है।

Previous Post

IPL 2026: CSK ने इन खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन किया  

Next Post

Gold Rate Today: सोने के दामों में आई गिरावट

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय संतुलन पर बीजेपी का फोकस - Panchayati Times
बिहार चुनाव

सम्राट चौधरी ने गृह विभाग का प्रभार लेते ही किया बड़ा ऐलान

22 November 2025
बिहार में हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गृह इनके पास - Panchayati Times
बिहार चुनाव

बिहार में हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गृह इनके पास 

21 November 2025
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बढ़त के बाद बोले- बिहार को चाहिए बेहतर नेतृत्व, भाजपा पर साधा निशाना - Panchayati Times
बिहार चुनाव

प्रशांत किशोर ने मौन व्रत तोड़ते ही अपनी संपत्ति को लेकर किया बड़ा ऐलान

21 November 2025
कौन है दीपक प्रकाश? जो अचानक बने मंत्री, जानें पूरी कहानी - Panchayati Times
बिहार चुनाव

कौन है दीपक प्रकाश? जो अचानक बने मंत्री, जानें पूरी कहानी

20 November 2025
बिहार: नई एनडीए सरकार में इन तीन महिलाओं लेसी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह ने ली शपथ - Panchayati Times
बिहार चुनाव

बिहार: नई एनडीए सरकार में इन तीन महिलाओं ने ली शपथ 

20 November 2025
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: विधानसभा, लोकसभा, मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा - Panchayati Times
बिहार चुनाव

नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, नई एनडीए सरकार के 26 मंत्रियों ने ली शपथ

20 November 2025
Next Post
Gold Rate Today: सोना हुआ महंगा, जानें आज का रेट - Panchayati Times

Gold Rate Today: सोने के दामों में आई गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (571)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,774)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,113)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (187)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
FIDE Chess Olympiad 2026: भारत खिताब बचाने उतरेगा, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा संभालेंगे जिम्मेदारी; महिला टीम टॉप सीड - Panchayati Times

FIDE Chess Olympiad 2026: भारत खिताब बचाने उतरेगा, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा संभालेंगे जिम्मेदारी; महिला टीम टॉप सीड

6 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved