• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनको जयपुर के अलबर्ट हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
15 December 2023
in भारत
0
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव दिसंबर 2025 तक एक साथ कराने की तैयारी - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनको जयपुर के अलबर्ट हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दिलचस्प बात यह है कि सीएम भजनलाल शर्मा का आज जन्मदिन भी है। भजनलाल शर्मा के साथ दो उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहली बार सांगानेर से विधानसभा का चुनाव इस बार लड़ा था। वे ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। वो आरएसएस से लंबे समय से जुड़े रहे हैं । लगभग 20 साल संगठन में प्रदेश महामंत्री के रूप में राजस्थान बीजेपी में काम किया है।  वे पहली बार में ही विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री बने हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले भजन लाल शर्मा जी के साथ ही उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जी और प्रेमचंद बैरवा जी को बहुत-बहुत बधाई! मुझे विश्वास है कि वीर-वीरांगनाओं का यह प्रदेश आपके नेतृत्व में सुशासन, समृद्धि और विकास के नित-नए मानदंड स्थापित करेगा। यहां के मेरे… pic.twitter.com/szZ0Ezz5Vy

— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2023

बीजेपी ने अपने कोर वोटर को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। ब्राह्मण समुदाय हमेशा से बीजेपी का वोटर रहा है। राजपूत के रूप दिया कुमारी को उपमुख्यमंत्री बनाकर एक संदेश दिया है।

मध्यप्रदेश में ओबीसी समाज से आने वाले मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया तो छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया।

बीजेपी नेतृत्व ने तीनों राज्यों में अगली पीढ़ी को कमान सौंपा है। राजस्थान में वसुंधरा राजे, मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह लगभग 20 साल तक पार्टी का चेहरा रहे हैं। रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे का भविष्य में क्या योगदान होगा यह आनेवाला समय बताएगा।

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल शामिल हुए. इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के नए सीएम मोहन यादव, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, अर्जुनराम मेघवाल, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के सीएम मणिक साहा, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम नेता पहुंचे।

यह भी पढ़ें: संसद में हुई सुरक्षा चूक पर दोनों सदनों में विपक्ष ने की गृह मंत्री के बयान की मांग

आपको बताते चले की राजस्थान में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज है। बीजेपी ने राजस्थान में 115 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 69 सीटों पर जीत मिली। राज्य की 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था। एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था।

Tags: भजनलाल शर्माराजस्थान
Previous Post

BCCI ने एमएस धोनी के सम्मान में जर्सी नंबर 7 को किया रिटायर

Next Post

कांग्रेस “डोनेट फॉर देश” क्राउड फंडिंग कैंपेन शुरू करेगी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत - Panchayati Times
भारत

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत

17 October 2026
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में - Panchayati Times
भारत

लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में

17 October 2026
Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

13 October 2026
Next Post
कांग्रेस "डोनेट फॉर देश" क्राउड फंडिंग कैंपेन शुरू करेगी

कांग्रेस "डोनेट फॉर देश" क्राउड फंडिंग कैंपेन शुरू करेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (236)
  • खेल (595)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (302)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,839)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,157)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट - Panchayati Times

FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट

17 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved