• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज, संसद में विपक्ष का प्रस्ताव

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्ष ने संसद में प्रस्ताव पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 March 2026
in भारत
0
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, संसद में विपक्ष का प्रस्ताव - Panchayati Times

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

Share on FacebookShare on Twitter

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्ष ने संसद में प्रस्ताव पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। विपक्षी दलों ने उन पर पक्षपात और भेदभाव के आरोप लगाते हुए हटाने का नोटिस दोनों सदनों में जमा कराया है। इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

अखिलेश यादव ने प्रस्ताव का किया समर्थन

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस मांग के पक्ष में है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग कई महत्वपूर्ण शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई थीं। उनके अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

सपा प्रमुख ने दावा किया कि चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों ने वर्दी बदलकर मतदान किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों पर पैसे लेकर चुनाव परिणाम प्रभावित करने के आरोप लगे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को संसद में उठाएगी और यह बताएगी कि किस तरह कुछ अधिकारियों की भूमिका चुनाव परिणामों को प्रभावित करने में सामने आई।

बहुजन राजनीति पर भी की टिप्पणी

कांशीराम की जयंती के मौके पर राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज की आवाज को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विपक्षी दल मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं।

उनका कहना था कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य दल मिलकर सामाजिक न्याय और बहुजन हितों के मुद्दों को जनता के बीच उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

संसद में दिया गया नोटिस

सूत्रों के अनुसार विपक्षी दलों ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने से संबंधित नोटिस लोकसभा और राज्यसभा में जमा कराया। इस नोटिस पर लगभग 130 लोकसभा सांसदों और 63 राज्यसभा सांसदों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इसमें विपक्षी गठबंधन के कई दलों के सांसद शामिल हैं। कुछ निर्दलीय सांसदों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने LPG आपूर्ति पर किया बड़ा फैसला

नियम क्या कहते हैं

संसदीय नियमों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव लाने के लिए लोकसभा में कम से कम 100 सांसदों और राज्यसभा में कम से कम 50 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी होते हैं। विपक्ष का दावा है कि उसने इस संख्या से अधिक सांसदों का समर्थन जुटा लिया है।

Tags: ज्ञानेश कुमारमुख्य चुनाव आयुक्तमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमारविपक्षसंसद
Previous Post

महाराष्ट्र सरकार ने LPG आपूर्ति पर किया बड़ा फैसला

Next Post

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंची राशि

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

5 June 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा - Panchayati Times
भारत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा

5 June 2026
मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत - Panchayati Times
भारत

मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

3 June 2026
आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर सरकार की नजर - Panchayati Times
बिज़नेस

आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर है सरकार की नजर

2 June 2026
‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ - Panchayati Times
कृषि समाचार

‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

1 June 2026
Confirm Ticket के बावजूद नहीं मिली सीट? जानिए रेलवे यात्रियों के अधिकार और मुआवजे का नियम - Panchayati Times
भारत

Confirm Ticket के बावजूद नहीं मिली सीट? जानिए रेलवे यात्रियों के अधिकार और मुआवजे का नियम

1 June 2026
Next Post
PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आई किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस और दर्ज करें शिकायत - Panchayati Times

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंची राशि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (263)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (162)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में - Panchayati Times

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में

7 June 2026
LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव - Panchayati Times

LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

7 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved