• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

Electoral Bonds: क्या होते हैं इलेक्टोरल बॉन्ड, कैसे राजनीतिक पार्टियों को मिलता है फायदा और कब हुई शुरुआत?

आखिर ये इलेक्टोरल बॉन्ड होते क्या हैं जिसने इतना तहलका मचाया हुआ है। एक इलेक्टोरल बॉन्ड की कीमत कितनी होती है और किस पार्टी को इलेक्टोरल बॉन्ड दिए जाते हैं?

Kiran rautela by Kiran rautela
18 March 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
What are Electoral Bonds

What are Electoral Bonds

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचलें तेज हो गई हैं। क्योंकि ये जानकारी ऐस समय पर सार्वजनिक हुई हैं जब लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर ये जानकारी शेयर की है।
जिसमें चुनावी चंदा देने वाली टॉप कंपनियों के नाम भी सामने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के निर्देश के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 12 मार्च को चुनावी बॉन्ड (Electoral Bond) से जुड़ा डाटा चुनाव आयोग को दे दिया था। जिसके बाद से चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर ये जानकारी शेयर की है।

यह भी पढ़ें- Electoral Bonds Data: विपक्ष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, एक्स पर लिखा- ‘कहीं ना कहीं लाभ के बदले लाभ देने का काम चल रहा था’

अब सवाल ये कि आखिर ये इलेक्टोरल बॉन्ड होते क्या हैं जिसने इतना तहलका मचाया हुआ है। एक इलेक्टोरल बॉन्ड की कीमत कितनी होती है और किस पार्टी को इलेक्टोरल बॉन्ड दिए जाते हैं? इन सब सवालों के जवाब आपको आज इस आर्टिकल में मिलेगा।

Electoral-Bond
Electoral-Bond

क्या होते हैं इलेक्टोरल बॉन्ड, कब हुई थी शुरूआत?

चुनाव के समय राजनीतिक पार्टियों को अपनी बात जनता कर पहुंचाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। और राजनीतिक पार्टियों के पास ये पैसा चंदे से आता है। राजनीतिक दलों को चंदा देने के जरिए को ही इलेक्टोरल बॉन्ड कहते हैं। इस चुनावी बॉन्ड के जरिए कोई भी शख्स या कंपनी अनलिमिटेड पैसा किसी भी पार्टी को दे सकती है।
वो भी बिना किसी को जानकारी दिए। यानी इसकी जानकारी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को भी बताने की जरूरत नहीं होती है।चुनावी बॉन्ड को 2017 में पेश किया गया था। 29 जनवरी, 2018 को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने चुनावी बॉन्ड योजना 2018 को अधिसूचित किया था। और तभी से इसकी शुरुआत हुई।

इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए किन पार्टियों को मिल सकता है फंड?

रजिस्टर्ड और पिछले आम चुनाव या विधानसभा चुनावों में कम से कम एक प्रतिशत वोट पाने वाली राजनीतिक पार्टियों को ही इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए फंडिग मिल सकती है। बता दें कि लिस्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा चंदा लेने वाली पार्टी है। 12 अप्रैल 2019 से 11 जनवरी 2024 तक पार्टी को सबसे ज्यादा 6,060 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। वहीं, लिस्ट में दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस और तीसरे नंबर पर कांग्रेस का नाम है।

Electoral-Bond
Electoral-Bond

कितना होता है मूल्य

इलेक्टोरल बॉन्ड को अलग-अलग मूल्य वर्गों में रखा गया है। जिनकी कीमत 1000 से एक करोड़ रूपये तक होती है। ये एक हजार, दस हजार, एक लाख, दस लाख और एक करोड़ रूपयों के मूल्य वर्गों में होते हैं।

कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल ने इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘कहीं ना कहीं लाभ के बदले लाभ देने का काम चल रहा था’। अपने ट्वीट में कपिल सिब्बल ने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘किसी ने कहा था- ना खाऊंगा ना खाने दूंगा’। बता दें कि पीएम मोदी ने 2014 के चुनाव से पहले ये बात कही थी।

Tags: electoral bondelectoral bond schemeElectoral Bondselectoral bonds caseelectoral bonds explainedelectoral bonds in indiaelectoral bonds indiaelectoral bonds newselectoral bonds schemeelectoral bonds supreme courtlatest newslive newsnewssbi electoral bondssbi on electoral bondssupreme court electoral bondssupreme court on electoral bondsupreme court on electoral bondssupreme court verdict on electoral bonds rowtop newsइलेक्टोरल बॉन्डइलेक्टोरल बॉन्ड क्या हैइलेक्टोरल बॉन्ड क्या होते हैंइलेक्टोरल बॉन्ड जारीक्या है इलेक्टोरल बॉन्डभारतीय चुनाव आयोग
Previous Post

आज होगा बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार, बीजेपी से ये बन सकते मंत्री

Next Post

पीएम मोदी के रोड शो को कोयंबटूर में नहीं मिली इजाजत, प्रशासन ने क्या कारण गिनाए

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
Next Post
पीएम मोदी के रोड शो को कोयंबटूर में नहीं मिली इजाजत

पीएम मोदी के रोड शो को कोयंबटूर में नहीं मिली इजाजत, प्रशासन ने क्या कारण गिनाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved