• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

भाजपा सांसद राहुल कस्वां को कांग्रेस अध्यक्ष ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को राजस्थान के चुरू से भाजपा सांसद राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर राहुल कस्वां को कांग्रेस में शामिल कराया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
11 March 2024
in लोकसभा चुनाव 2024
0
भाजपा सांसद राहुल कस्वां को कांग्रेस अध्यक्ष ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

#image_title

Share on FacebookShare on Twitter
लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को राजस्थान के चुरू से भाजपा सांसद राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर राहुल कस्वां को कांग्रेस में शामिल कराया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के अलावा राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे।
राहुल कस्वां के परिवार की गिनती राजस्थान के दिग्गज राजनीतिक घरानों में होती है। राहुल कस्वां लगातार दो बार से चुरू सीट से सांसद हैं। उनके पिता राम सिंह कस्वां चार बार सांसद और माता कमला कस्वां भी विधायक रह चुकी हैं। उनके दादा दीपचंद कस्वां भी सांसद रहे हैं।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर वह राहुल कस्वां का हार्दिक अभिनंदन करते हैं। उन्हें खुशी है कि सामंतवादी लोगों के खिलाफ लड़ने वाले राहुल कस्वां कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। अगर ऐसी विचारधारा के लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ते गए तो भाजपा कहीं की नहीं रहेगी। भाजपा डराने-धमकाने जैसा काम हमेशा से करती आई है लेकिन हमें राहुल कस्वां जैसे लोगों की जरूरत है। राहुल कस्वां को कांग्रेस में शामिल करने से पहले सभी नेताओं की राय ली गई और सर्वसम्मति बनाकर इन्हें पार्टी में लिया है।
पत्रकारों से बातचीत में राहुल कस्वां ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र चुरू की जनभावनाओं के अनुरूप वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस परिवार में शामिल करने के लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस में मोदी सरकार के मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह के सांसद पुत्र हुए शामिल
राहुल कस्वां ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार किसानों की आवाज को अनसुना किया जा रहा है। कई और ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें देखते हुए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वह कांग्रेस पार्टी में रहकर जनता के हित में काम करते रहेंगे।
राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज राजस्थान समेत पूरा देश भाजपा की गलत नीतियों से परेशान है। भाजपा सरकार ने एक किसान के बेटे को भी किसानों की आवाज उठाने से रोक दिया। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए और राहुल गांधी जी से प्रभावित होकर आज राहुल कस्वां ने कांग्रेस का दामन थामा है। राहुल कस्वां ने लगातार जनता के लिए काम किया है। राहुल कस्वां के आने से राजस्थान में कांग्रेस और ज्यादा मजबूत होगी।
Tags: राहुल कस्वां
Previous Post

दुनिया को एकजुट करने के लिए कैलाश सत्यार्थी ने छेड़ा एक नया वैश्विक आंदोलन

Next Post

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Voting continues for the third phase of Jammu and Kashmir Assembly elections
IFIE

Jammu Kashmir Polls: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान?

1 October 2024
PM Modi Election Rally
IFIE

PM Modi Election Rally: जम्मू कश्मीर में गरजे पीएम, बोले- ‘दुनिया की कोई ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती’

19 September 2024
'वन नेशन वन इलेक्शन' प्रस्ताव को मिली मंजूरी
ब्रेकिंग न्यूज़

One Nation One Election: क्या है ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का कॉन्सेप्ट? देश के चुनाव में कैसे करेगा काम?

18 September 2024
Team India Victory Parade
IFIE

Team India Victory Parade: हार्दिक पांड्या के साथ ये क्या हो गया? हंसते-हंसते लोटपोट हुए जसप्रीत बुमराह

5 July 2024
Stampede during satsang in Ratibhanpur, Hathras, 122 people dead
IFIE

Hathras Stampede: हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़, अब तक122 लोगों की मौत

2 July 2024
Prime Minister narendra modi reply to the Motion of Thanks on the President’s address in the Lok Sabha
IFIE

PM Modi: लोकसभा में पीएम ने राहुल पर कसा तंज, बोले- 99 नंबर लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था लेकिन..

2 July 2024
Next Post
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (200)
  • खेल (497)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (313)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (267)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,554)
  • मनोरंजन (286)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (985)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान ने भारत को चेताया - Panchayati Times

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान ने भारत को चेताया

7 March 2026
करीना कपूर ने क्यों किया दीपिका पादुकोण का समर्थन? - Panchayati Times

करीना कपूर ने क्यों किया दीपिका पादुकोण का समर्थन?

7 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved