Anil Ambani: देश के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने पूछताछ के लिए दिल्ली बुला लिया है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होंगे, जहां उनसे करीब 17,000 करोड़ के बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जाएगी।
प्रवर्तन निदेशालय ने 1 अगस्त को अनिल अंबानी को समन भेजा था, जो उन कंपनियों पर की गई तलाशी के कुछ दिन बाद जारी किया गया। इन तलाशी अभियानों में कई दस्तावेज़ और कंप्यूटर डिवाइसेज़ जब्त की गई थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी ने अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों को दिए गए कर्जों की जानकारी जुटाने के लिए कई बैंकों को पत्र भी भेजे हैं।
यह भी पढ़ें- मणिपुर के पूर्व सीएम एन. बिरेन से जुड़े ऑडियो टेप्स की रिपोर्ट में देरी, SC ने लगाई फटकार
ईडी ने 12-13 सरकारी और निजी बैंकों को पत्र लिखकर यह जानकारी मांगी है कि रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस, रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस को कर्ज देने से पहले किस प्रकार की जांच-पड़ताल की गई थी। जिन बैंकों को पत्र भेजा गया है, उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूको बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल हैं।









