• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 9, 2025
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
  • शिक्षा / जॉब
  • English
Home लोकसभा चुनाव 2024

जानें गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण, मुद्दा, सांसद का रिपोर्ट कार्ड

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024: सांसद महोदय ने संसद में कितना सवाल पूछा है, संसद निधि कितना खर्च किया है, कितने दिन संसद में उपस्थित रहें हैं ? ये सब जानकारी हम आपके लिए एक जगह इकट्ठा कर के लाए हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
23 April 2024
in लोकसभा चुनाव 2024
0
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव का समीकरण सांसद का रिपोर्ट कार्ड

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव का समीकरण सांसद का रिपोर्ट कार्ड

Share on FacebookShare on Twitter

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव हो चुका है। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रेल को वोट डाले जाएंगे। एकबार फिर सांसद आपके बीच वोट मांगने जाएंगे। नए वादे करेंगे, नए इरादे का इजहार करेंगे। आप उनके बातों में आएं, उससे पहले उन सांसद महोदय का पिछले पांच साल का रिकॉर्ड जान लीजिये। सांसद महोदय ने संसद में कितना सवाल पूछा है, संसद निधि कितना खर्च किया है, कितने दिन संसद में उपस्थित रहें हैं ? ये सब जानकारी हम आपके लिए एक जगह इकट्ठा कर के लाए हैं।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा का निर्माण कब हुआ?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा आता है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा का निर्माण 2002 परिसीमन आयोग के द्वारा 2008 में हुआ था। 2009 में प्रथम बार हुए लोकसभा चुनाव में बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर को जीत मिली। इसके बाद 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर महेश शर्मा को जीत मिली।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2019 का नतीजा

जहां तक बात 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों की करें तो एनडीए गठबंधन में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े सांसद महेश शर्मा को 830,812 वोट और दूसरे स्थान पर बसपा के सतवीर नागर आए थें जिनको 4,93,890 वोट मिला था। इस बार भी बीजेपी ने महेश शर्मा पर विश्वास जताते हुए फिर से टिकट दिया है। 2019 में सपा, रालोद और बसपा एक साथ मिल कर चुनाव लड़ी थी। इसके बाद भी बीजेपी ने यहां से जीत दर्ज कर ली। इस बार बीजेपी का रालोद के साथ गठबंधन हो गया है। वहीं बसपा अकेले मैदान में उतरी है। सपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इस इलाके का राजपूत इस बार बीजेपी के प्रत्याशी से नाराज बताया जा रहा है। जोकि चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

आज गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के दादरी विधानसभा स्थित गाँव बिसाहड़ा में कुशल संगठनकर्ता एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत मा. रक्षामंत्री श्री @rajnathsingh जी ने वहाँ उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया तथा जनता जनार्दन से मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं अभूतपूर्व नेतृत्व… pic.twitter.com/fPYPbWmSic

— Dr. Mahesh Sharma (@dr_maheshsharma) April 23, 2024

गौतमबुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा ने संसद में कितने सवाल पूछे ओर कितने दिन उपस्थित रहें ?

गौतमबुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा ने संसद में पिछले पांच साल में 6 प्रश्न पूछे और 09 डिबेट में भाग लिया। उनकी संसद में उपस्थिति 83% रही।

गौतमबुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा ने सांसद निधि का कितना खर्च किया ?

गौतमबुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र में अपने संसदीय फंड से 11.1707 करोड़ खर्च किया है। सरकार ने कुल 11.53200 करोड़ रुपया जारी किया जिसमें से 0.9309 करोड़ खर्च नहीं हुआ।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा का जातीय समीकरण

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण की बात करें तो यहां राजपूत मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। राजपूत मतदाता की संख्या 4 से साढ़े चार लाख, ब्राह्मण मतदाता की संख्या करीब चार लाख, मुस्लिम और गुर्जर मतदाता की संख्या साढ़े 3 लाख और दलित मतदाताओं की संख्या करीब चार लाख है।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के 5 विधानसभा का क्या हाल है?

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा में बीजेपी का कब्ज़ा है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के अंदर नोएडा, दादरी, सिकंदराबाद, जेवर और खुर्जा आता है।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में किस चरण में कब वोट डाले जाएंगे ?

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में दूसरे चरण में 19 अप्रेल को वोट डाले जायेंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा; जानें कब, कहां डाले जायेंगे वोट?

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा का चुनाव इंडिया गठबंधन से कौन लड़ेगा ?

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से इंडिया गठबंधन की ओर से सपा ने डॉ. महेंद्र सिंह नागर को टिकट दिया है। वहीं बसपा ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव का नतीजा

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव का नतीजा 4 जून को आएगा। इसी दिन पता चल पाएगा कि गौतमबुद्ध नगर की जनता एक बार फिर बीजेपी को मौका देती है या इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को मौका देती है।

author avatar
Gautam Rishi
See Full Bio
Tags: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा
Previous Post

Hermosa Design Studio: कौन हैं 25 साल के प्रांजल अग्रवाल, गौरी खान ने बनाया अपना बिजनेस पार्टनर; आज कमा रहे करोड़ों रुपए

Next Post

PM Modi Rally: विजय संकल्प शंखनाद महारैली में गरजे पीएम, तंज करते हुए बताया कांग्रेस का मूल मंत्र

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Voting continues for the third phase of Jammu and Kashmir Assembly elections
IFIE

Jammu Kashmir Polls: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान?

1 October 2024
PM Modi Election Rally
IFIE

PM Modi Election Rally: जम्मू कश्मीर में गरजे पीएम, बोले- ‘दुनिया की कोई ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती’

19 September 2024
'वन नेशन वन इलेक्शन' प्रस्ताव को मिली मंजूरी
ब्रेकिंग न्यूज़

One Nation One Election: क्या है ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का कॉन्सेप्ट? देश के चुनाव में कैसे करेगा काम?

18 September 2024
Team India Victory Parade
IFIE

Team India Victory Parade: हार्दिक पांड्या के साथ ये क्या हो गया? हंसते-हंसते लोटपोट हुए जसप्रीत बुमराह

5 July 2024
Stampede during satsang in Ratibhanpur, Hathras, 122 people dead
IFIE

Hathras Stampede: हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़, अब तक122 लोगों की मौत

2 July 2024
Prime Minister narendra modi reply to the Motion of Thanks on the President’s address in the Lok Sabha
IFIE

PM Modi: लोकसभा में पीएम ने राहुल पर कसा तंज, बोले- 99 नंबर लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था लेकिन..

2 July 2024
Next Post
PM Modi Rally: विजय संकल्प शंखनाद महारैली में गरजे पीएम

PM Modi Rally: विजय संकल्प शंखनाद महारैली में गरजे पीएम, तंज करते हुए बताया कांग्रेस का मूल मंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (251)
  • Uncategorized (30)
  • अजब-गजब (32)
  • ऑटोमोबाइल (13)
  • कृषि समाचार (149)
  • खेल (289)
  • जुर्म (175)
  • दुनिया (165)
  • धर्म (106)
  • नई तकनीकी (92)
  • पंचायत (116)
  • बिज़नेस (125)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (557)
  • भारत (1,763)
  • मनोरंजन (150)
  • राज्यों से (515)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (83)
  • स्वास्थ्य (61)

Recent News

भारत-पाक तनाव: वरुण गांधी ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान - Panchayati Times

भारत-पाक तनाव: वरुण गांधी ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

9 May 2025
IPL postponed amid India-Pakistan tension

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच IPL स्थगित, सुरक्षा के मद्देनजर BCCI का फैसला

9 May 2025
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved