• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home स्वास्थ्य

Health / Ginger: इस कारण ही बंदर नहीं जानता है अदरक का स्वाद – जबकि अदरक है गुणवत्ता में उस्ताद

Health / Ginger: ये कहावत यूँ ही नहीं है..इसके पीछे है बड़ी वजह जो बताती है इंसान के लिए अदरक कितना अहम है..

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
16 December 2024
in स्वास्थ्य
0
क्यों है बंदर को अदरक से नाराज़गी ?

क्यों है बंदर को अदरक से नाराज़गी ?

Share on FacebookShare on Twitter

कभी इस बात पर लोग ध्यान नहीं देते कि ऐसा क्यों कहा जाता है कि बंदर नहीं जानता है अदरक का स्वाद.

Health / Ginger: आयुर्वेद इस विषय पर काफी कुछ बताता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से अदरक बहुत ख़ास है. इसमें कई पोषक तत्व होते हैं और इसी वजह से आयुर्वेद में अदरक को अमृत जैसा ही माना जाता है. अदरक में के भीतर आयरन, कैल्शियम सहित कई खनिज तत्व होते हैं.

अदरक से बंदर को प्रेम क्यों नहीं?

सर्दियों का मौसम आते ही शुरू हो जाती है शीतलहर, देखने को मिलता है कोहरा और बढ़ने लगती है ठंड. मौसम के इस परिवर्तन से जनजीवन प्रभावित होता है. मनुष्य तो छोड़िये, पशु भी भी इसी जुगत में रहते हैं कि कैसे कहीं से थोड़ी गर्मी मिल जाए.

ऐसे में मनुष्यों को पता है कि एक ऐसी वस्तु है, जो हमें ठंड के कारण पैदा हुई कई समस्याओं से मुक्ति दिला सकती है. ये है वो किचन की वस्तु जो आयुर्वेद में ‘गुणों का खान’ कहलाती है. इसे हम जानते हैं अदरक के नाम से.

मुहावरा कहता है कि बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद. इसका सांकेतिक मतलब है कि काम की चीज़ के बारे में सबको पता नहीं होता. लेकिन इसका सीधा अर्थ कहता है कि बंदर अदरक का स्वाद नहीं जानता. इसका क्या मतलब है ? क्या बंदर अदरक नहीं खाता ? या बंदर को अदरक पसंद नहीं है ? या उसको अदरक के गुणों के बारे में पता नहीं है? – तीसरी बात ठीक लगती है.

ये है इस मुहावरे का सही अर्थ

ये एक लोकप्रिय मुहावरा है जिसे हम आम तौर पर अपने दैनिक जीवन की बातचीत में बहुत बार बोलते हैं. अर्थ स्पष्ट है कि अज्ञानी व्यक्ति किसी गुण की कदर नहीं करता. इस मुहावरे के पीछे जाएँ तो वजह साफ़ है इसके अनुसार इंसान जिस तरह से अदरक का स्वाद लेता है अर्थात गुणों की कदर करके उसका लाभ लेता है, बंदर नहीं ले सकता. इस कारण बंदर अदरक को सूंघने के बाद फौरन उसको फेंक देता है.

यहां गौर करने वाली बात ये है कि शाकाहारी पशु बंदर वैसे तो हर तरह के पेड़-पौधों पर खेलता कूदता रहता है और उन सभी से उसका परिचय होता मगर उसके भीतर अदरक के गुणों को पहचानने की क्षमता नहीं होती. अदरक का स्वाद अर्थात उसके गुणों को पहचानने की क्षमता शरीफ मनुष्यों में होती है, बंदरों में नहीं.

यद्यपि अदरक का रंग-रूप और स्वाद दूसरी सब्जियों या फलों से एकदम अलग होता है लेकिन शरीर के लिए उसके गुण काफी लाभप्रद होते हैं. चाहे चाय हो या काढ़ा, अदरक की खुशबू न केवल उसका जायका बढ़ा देती है बल्कि उसे और भी गुणकारी बना देती है. इसी तरह अदरक सब्जी में जा कर उसका स्वाद भी बढ़ा देता है.

भरपूर पोषक तत्व हैं अदरक में

अदरक के भीतर के कई पोषक तत्व होते हैं और इसी वजह से आयुर्वेद अदरक को पृथ्वी के पांच अमृत के समान माना जाता है. अदरक में कैल्शियम, आयरन के साथ दुसरे खनिज भी तत्व होते हैं. सीधे तौर पर तो अदरक पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. यदि आपको उल्टी हो रही हो तो अदरक खाने से राहत मिलती है. मोटापे के रोगियों के लिए अदरक सबसे काम की वस्तु है इसको खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है. इतना ही नहीं हर इंसान के लिए जरूरी इम्यून सिस्टम भी अदरक की मदद से मजबूत होता है.

गुणों की खान है अदरक

अगर आपको थकान हो गई हो तो अदरक खाने से थकान दूर होती है और संक्रमण से लड़ने में भी ये मददगार सिद्ध होता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि अदरक खाने से हृदय संबंधी समस्याओं की आशंका कम से कम होती चली जाती है. इतना ही नहीं ये गठिया के दर्द में भी आराम देता है

आयुर्वेद बताता है कि यदि कई दिनों से आप खांसी से परेशान हों तो अदरक कूट कर उसकी चाय बना कर पीजिए. इसी तरह नमक के साथ अदरक को चाटने से गले में राहत मिलती है. महिलाओं के लिए अदरक पीरियड्स के दर्द से मुक्ति दिलाता है. इसके लिए अदरक को गर्म पानी या चाय के साथ पी कर महिलायें मासिक धर्म के दर्द से राहत पा सकती हैं. सभी जानते हैं कि सर्दी और जुकाम के लिए भी अदरक रामबाण का काम करता है.

Previous Post

प्रियंका गांधी का संसद के बाहर फिलिस्तीन और अंदर बांग्लादेशी हिन्दू का मुद्दा उठाने का क्या है राजनीतिक संदेश?

Next Post

Prithvi Shaw : उदय और पतन भारतीय क्रिकेट के एक वंडर बॉय का

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

“ब्लड मैन ऑफ इंडिया” डॉ. बसंत गोयल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित - Panchayati Times
भारत

“ब्लड मैन ऑफ इंडिया” डॉ. बसंत गोयल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित

4 April 2026
सर्जिकल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित - Panchayati Times
भारत

सर्जिकल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित

4 April 2026
GMF सदस्य अभिषेक गिलारा को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित - Panchayati Times
भारत

GMF सदस्य अभिषेक गिलारा को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित

4 April 2026
प्रसिद्ध साइकोलॉजिस्ट डॉ. काशिका जैन को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित - Panchayati
भारत

प्रसिद्ध साइकोलॉजिस्ट डॉ. काशिका जैन को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित

3 April 2026
SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SIR को दी संवैधानिक मान्यता - Panchayati Times
भारत

पीरियड लीव पर कानून बनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार 

13 March 2026
चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने वाले डॉ. पंकज कुमार अक्षय को लोकसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित - Panchayati Times
भारत

चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने वाले डॉ. पंकज कुमार अक्षय को लोकसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

24 February 2026
Next Post
पृथ्वी पर आये शॉ

Prithvi Shaw : उदय और पतन भारतीय क्रिकेट के एक वंडर बॉय का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (262)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (161)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब - Panchayati Times

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

6 June 2026
फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज - Panchayati Times

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज

5 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved