• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

SOGF के संस्थापक नंदन झा बने ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) के वरिष्ठ सलाहकार

SOGF के संस्थापक एवं सलाहकार तथा IMSA के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता नंदन झा को ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 September 2025
in खेल, भारत
0
SOGF के संस्थापक नंदन झा बने ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) के वरिष्ठ सलाहकार - Panchayati Times

अधिवक्ता नंदन झा

Share on FacebookShare on Twitter

भारत ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। स्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन (SOGF) के संस्थापक एवं सलाहकार तथा इंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (IMSA) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता नंदन झा को ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह घोषणा GEF की हालिया बोर्ड मीटिंग में की गई।

ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन दुनिया की अग्रणी संस्था है जो वैश्विक स्तर पर ईस्पोर्ट्स को संरचित, मान्यता प्राप्त और समावेशी बनाने के लिए कार्यरत है। नंदन झा की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू किया है, जिसमें ईस्पोर्ट्स को संस्थागत रूप से बढ़ावा देने का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

GEF बोर्ड मीटिंग में दुनिया भर के सदस्य रहे उपस्थित

ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) की हालिया बोर्ड मीटिंग, जिसमें अधिवक्ता नंदन झा को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया, उसमें कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों और खेल जगत की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में शामिल थे:

  • टोमस ए. गंडा सिथोले (जिम्बाब्वे)
    उपाध्यक्ष, ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन; निदेशक, आईओसी (IOC) इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट।
  • एड्रियन लिसमोर (आयरलैंड)
    उपाध्यक्ष, ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन; कॉमनवेल्थ स्पोर्ट फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के सदस्य।
  • चेस्टर किंग (यूके)
    उपाध्यक्ष, ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन; ब्रिटिश ईस्पोर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी।
  • डॉ. मेलिटा एन. मूर (संयुक्त राज्य अमेरिका)
    उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष, हेल्थ एंड वेलनेस कमीशन, GEF; अध्यक्ष, कोऑर्डिनेशन कमीशन पैन एम ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप।
  • डाना रेज़निएसे (लातविया)
    बोर्ड सदस्य, GEF; उपाध्यक्ष, फाइड (FIDE) मैनेजमेंट बोर्ड; विमेन ग्रैंडमास्टर (WGM), लातवियन महिला ओलंपिक शतरंज टीम की सदस्य; लातविया की पूर्व अर्थशास्त्र और वित्त मंत्री; वर्तमान में सीईओ, ALTUM (Latvian Development Finance Institution)।
  • सैमी बेसी (बेल्जियम)
    बोर्ड सदस्य, GEF; उपाध्यक्ष, बेल्जियन ईस्पोर्ट्स फेडरेशन।
  • चोंग गेंग एनजी (सिंगापुर)
    बोर्ड सदस्य, GEF; अध्यक्ष, सिंगापुर ईस्पोर्ट्स एसोसिएशन।
  • स्टेफी बाउ (इटली)
    बोर्ड सदस्य, ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन।
  • निकोलस आरोन खूँ (सिंगापुर)
    वरिष्ठ सलाहकार, ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन।

“सम्मान के साथ जिम्मेदारी का दायित्व” – नंदन झा

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिवक्ता नंदन झा ने कहा: “ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) का वरिष्ठ सलाहकार बनना मेरे लिए एक गौरव की बात है और साथ ही एक जिम्मेदारी भी है। ईस्पोर्ट्स केवल खेल नहीं है, यह बौद्धिक विकास और रणनीतिक सोच को प्रोत्साहित करने का माध्यम है। मेरा लक्ष्य है कि हम ईस्पोर्ट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के विजन के अनुरूप एक समावेशी और जन-सुलभ बना सकें।”

SOGF के संस्थापक नंदन झा बने ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) के वरिष्ठ सलाहकार - Panchayati Times
Adv नंदन झा और पॉल जोनाथन फोस्टर, CEO, GEF

SOGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप 2025 – देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

SOGF द्वारा 23-24 अगस्त, 2025 को नोएडा में आयोजित की गई ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप 2025 बेहद सफल रही। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं और गेमिंग टैलेंट ने हिस्सा लिया और ईस्पोर्ट्स को एक प्रतिस्पर्धात्मक और पेशेवर खेल के रूप में स्थापित करने में योगदान दिया।

SOGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप 2025 का हुआ भव्य आयोजन - Panchayati Times
SOGF ईस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप 2025

अब SOGF आगामी महीनों में एक वर्ल्ड ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप के आयोजन की तैयारी में है, जिसमें विश्वभर के खिलाड़ी भारत में आकर भाग लेंगे।

SOGF – भारत में ईस्पोर्ट्स के विकास की नींव

स्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन (SOGF) एक गैर-लाभकारी संस्था है जो भारत में ईस्पोर्ट्स और ऑनलाइन स्किल गेम्स को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए कार्यरत है। SOGF ने फरवरी 2024 में पहला ऑनलाइन स्किल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स ओलंपियाड आयोजित किया था, जिसमें तत्कालीन केंद्रीय खेल युवा मामले और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित थे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय युवाओं को तकनीकी कौशल, प्रतिस्पर्धा और वैश्विक मानकों से जोड़ना रहा है।

ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) – एक वैश्विक मंच

GEF एक ऐसा वैश्विक संगठन है जो दुनिया भर के ईस्पोर्ट्स खिलाड़ियों, तकनीकी विशेषज्ञों, डेवलपर्स और ब्रांड्स को एक समावेशी और वैध मंच प्रदान करता है। इसकी 175+ वैश्विक साझेदारियों में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, डेवलपर्स, और सदस्य संघ शामिल हैं। GEF का मिशन है-“ईस्पोर्ट्स, तकनीक, प्रतिस्पर्धा और समुदायों के बीच स्थायी और सशक्त संबंध स्थापित करना।”

यह भी पढ़ें: नंदन झा बने इंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (IMSA) के पहले भारतीय अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

अधिवक्ता नंदन झा की यह नियुक्ति भारत के लिए ईस्पोर्ट्स क्षेत्र में एक वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। इससे भारत के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखाने और तकनीकी रूप से दक्ष बनने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। यह कदम निश्चित रूप से भारत को वैश्विक ईस्पोर्ट्स मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।

Tags: GEFIMSAIMSA PresidentSOGFइंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशनग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशननंदन झावरिष्ठ सलाहकारस्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन
Previous Post

दिल्ली में और बढ़ा यमुना का जलस्तर, ओल्ड वजीराबाद ब्रिज वाहनों के लिए बंद, जानें ट्रैफिक डायवर्जन

Next Post

बिजनेस टॉयकून आनंद महिंद्रा..राधिका गुप्ता और हर्ष गोयंका ने New GST Slab पर क्या कहा?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times
भारत

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानें अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

15 July 2026
Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता - Panchayati Times
भारत

Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

15 July 2026
18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला - Panchayati Times
भारत

18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला 

15 July 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला  - Panchayati Times
दुनिया

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला

14 July 2026
Next Post
Business tycoon Anand Mahindra..Radhika Gupta and Harsh Goenka welcomed the new GST slab

बिजनेस टॉयकून आनंद महिंद्रा..राधिका गुप्ता और हर्ष गोयंका ने New GST Slab पर क्या कहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved