• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

‘लाडली बहन योजना’ में इन महिलाओं को 1500 की जगह 500 रूपये ही मिलेंगे

महाराष्ट्र की ‘लाडली बहन योजना’ एक बार फिर सियासी बहस का केंद्र बन गई है। अब लगभग 8 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की जगह सिर्फ 500 रुपये ही दिए जाएंगे।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
15 April 2025
in राज्यों से
0
‘लाडली बहन योजना’ में इन महिलाओं को 1500 की जगह 500 रूपये ही मिलेंगे - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र की ‘लाडली बहन योजना’ एक बार फिर सियासी बहस का केंद्र बन गई है। हाल ही में सरकार द्वारा इस योजना के तहत कुछ महिला लाभार्थियों को मिलने वाली राशि में कटौती किए जाने के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। अब लगभग 8 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की जगह सिर्फ 500 रुपये ही दिए जाएंगे।

किसान सम्मान निधि लेने वाली महिलाओं को घटा लाभ

सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, वे महिला किसान जो पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें ‘लाडली बहन योजना’ के तहत अब केवल अंतर की राशि यानी 500 रुपये प्रति माह ही मिलेगी। किसान सम्मान निधि के तहत महिला किसानों को सालाना 12,000 रुपये (6,000 केंद्र से और 6,000 राज्य से) दिए जाते हैं, जबकि लाडली बहन योजना के तहत 18,000 रुपये प्रति वर्ष मिलते हैं।

ऐसे में जो महिलाएं दोनों योजनाओं के पात्र हैं, उन्हें अब केवल अतिरिक्त राशि (6,000 रुपये सालाना) ही मिलेगी। सरकार का तर्क है कि एक ही लाभार्थी को कई योजनाओं से पूरा-पूरा लाभ नहीं दिया जा सकता।

विपक्ष ने लगाया ‘वोटबैंक की राजनीति’ का आरोप

इस बदलाव के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार को जमकर घेरा है। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, “यह सरकार की लाडली बहनों से धोखा है। चुनावों के समय वोट के लिए बड़े वादे किए गए, अब उन्हें पीछे लिया जा रहा है।”

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “2100 रुपये देने का वादा कर सरकार ने सिर्फ 500 रुपये पर महिलाओं को टिका दिया है। हमने शुरुआत में ही चेताया था कि यह योजना सिर्फ चुनावी हथियार है। अब सरकार ने अपनी नीयत साफ कर दी है।”

‘लाडली बहन योजना’ में इन महिलाओं को 1500 की जगह 500 रूपये ही मिलेंगे - Panchayati Times

सरकार ने दी सफाई: ‘पात्र महिलाओं को मिल रहा पूरा लाभ’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने कहा कि “विपक्ष जानबूझकर भ्रम फैला रहा है। योजना की शर्तों पर खरे उतरने वाली महिलाओं को 1500 रुपये की पूरी राशि दी जा रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि जैसे-जैसे राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लाभ की राशि में भी इजाफा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CM चेहरे को लेकर नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने दिया बड़ा बयान

जहां एक ओर सरकार अपने फैसले को योजनाओं के समन्वय और वित्तीय अनुशासन का हिस्सा बता रही है, वहीं विपक्ष इसे महिलाओं से किया गया “वोट के बदले वादा” बताकर जनभावनाओं को साधने की कोशिश में है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य सरकार इस योजना में कोई और बदलाव करती है या विपक्ष इसे चुनावी मुद्दा बनाकर आगे बढ़ाता है।

Tags: लाडली बहन योजना
Previous Post

Breaking: अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; शक के दायरे में ये शख्स

Next Post

ED ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल-सोनिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times
राज्यों से

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

3 October 2026
BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति

29 September 2026
Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम - Panchayati Times
पंचायत

Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम

29 September 2026
Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर - Panchayati Times
राज्यों से

Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर

29 September 2026
शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

28 September 2026
Next Post
नेशनल हेराल्ड केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया-राहुल को जारी किया नोटिस - Panchayati Times

ED ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल-सोनिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (233)
  • खेल (593)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (299)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,834)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन - Panchayati Times

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

13 October 2026
लद्दाख में 28 जगहों के नाम तय करने पर चीन की आपत्ति, भारत के दावे को बताया अवैध - Panchayati Times

लद्दाख में 28 जगहों के नाम तय करने पर चीन की आपत्ति, भारत के दावे को बताया अवैध

13 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved