• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

विधानसभा में MP कांग्रेस ने भैंस का रूप धर किया विरोध प्रदर्शन

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को कांग्रेस विधायकों ने सरकार की कथित उदासीनता के खिलाफ एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
29 July 2025
in राज्यों से
0
विधानसभा में MP कांग्रेस ने भैंस का रूप धर किया विरोध प्रदर्शन - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को कांग्रेस विधायकों ने सरकार की कथित उदासीनता के खिलाफ एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। किसानों की समस्याओं और कृषि से जुड़े मुद्दों पर सरकार की चुप्पी से नाराज़ विपक्ष ने विधानसभा परिसर में दो विधायकों को भैंस के रूप में खड़ा किया और उनके सामने बीन बजाई।

इस असामान्य प्रदर्शन ने न केवल विधानसभा का माहौल गर्मा दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खियां बटोरीं। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “सरकार अब भैंस की तरह हो गई है—न सुनती है, न जवाब देती है।”

विधानसभा में MP कांग्रेस ने भैंस का रूप धर किया विरोध प्रदर्शन - Panchayati Times

किन मुद्दों पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा?

कांग्रेस ने खाद-बीज की किल्लत, फसलों के नुकसान, कृषि घोटालों और किसानों को राहत न मिलने जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो चुकी है और जनहित के सवालों पर चुप्पी साधे बैठी है। “हम बीन बजा रहे हैं ताकि यह ‘बहरी’ सरकार सुन सके, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हो रहा,” उन्होंने तंज कसा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रदर्शन

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया और लिखा, “बहरी सरकार को जगाने के लिए बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन! जैसे भैंस बीन नहीं सुनती, वैसे ही यह सरकार भी जनता की आवाज़ नहीं सुन रही।” यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और तमाम राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

बीजेपी सरकार पर ‘मौन रहने’ का आरोप

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दोहराया कि सरकार विपक्ष के सवालों और किसानों की आवाज़ पर मौन साधे हुए है। “सरकार न सिर्फ जवाब देने से बच रही है, बल्कि आम जनता की समस्याओं को भी नजरअंदाज कर रही है,” उन्होंने लिखा।

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के तीनों आतंकी मारे गए: गृह मंत्री अमित शाह

इस अनोखे विरोध से एक बात तो साफ है—मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में और भी तीखे हमलों और जवाबों की उम्मीद की जा सकती है।

Tags: कांग्रेस विधायकमध्य प्रदेशविधानसभा
Previous Post

पहलगाम हमले के तीनों आतंकी मारे गए: गृह मंत्री अमित शाह

Next Post

‘सरकार ने अपने दोस्त से युद्धविराम की घोषणा करने को कहा’, ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में बोले अखिलेश

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग - Panchayati Times
राज्यों से

नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग, पंचायती टाइम्स के ट्वीट के जवाब में नोएडा पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

15 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक - Panchayati Times
भारत

तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

13 July 2026
शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या - Panchayati Times
जुर्म

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या

13 July 2026
फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला

13 July 2026
Next Post
Who will take responsibility for the security lapse, Akhilesh said in the discussion on Operation Sindoor

'सरकार ने अपने दोस्त से युद्धविराम की घोषणा करने को कहा', ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में बोले अखिलेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved