• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पीएम मोदी का नेहरू-गांधी परिवार पर पांच बड़ा हमला…

पीएम मोदी ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में हुए बहस का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
14 December 2024
in भारत
0
केंद्र सरकार ने खरीफ 2025 के लिए P&K उर्वरकों पर सब्सिडी को मंजूरी दी- Panchayati Times

केंद्र सरकार ने खरीफ 2025 के लिए P&K उर्वरकों पर सब्सिडी को मंजूरी दी

Share on FacebookShare on Twitter

पीएम मोदी ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में हुए बहस का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। संविधान संसोधन करने का खून कांग्रेस के मुंह लगा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने कहा कि 55 वर्षों तक एक ही परिवार का शासन रहा, और इसी दौरान संविधान पर लगातार प्रहार किए गए। इस परिवार की कुविचार, कुरीति और कुनीति की परंपरा ने देश को कई मुश्किलों में डाला. पीएम मोदी ने 1951 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय जब चुनी हुई सरकार नहीं थी, कांग्रेस ने एक अध्यादेश लाकर संविधान को बदला और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि यह परिवार हर स्तर पर संविधान को चुनौती देता रहा है, और देशवासियों को यह जानने का अधिकार है कि उनके शासनकाल में क्या-क्या हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की और अपनी मनमानी करने के लिए संविधान के मूल भाव को दरकिनार किया. उन्होंने बताया कि संविधान सभा में जो काम नहीं करवा पाए, उसे बाद में पीछे से किया गया. पीएम मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी कि अगर संविधान हमारे रास्ते में आए तो हर हाल में उसमें परिवर्तन करना चाहिए. उन्होंने 1951 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय एक पाप किया गया, जब राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने चेतावनी दी थी कि यह गलत हो रहा है. स्पीकर ने भी कहा था कि यह गलत कर रहे हो. पीएम मोदी ने कहा कि यह घटना बताती है कि कांग्रेस ने किस तरह संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन किया.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस समय-समय पर संविधान का शिकार करती रही और संविधान की आत्मा को लहूलुहान करती रही। जो बीज देश के पहले पीएम ने बोया था उसको खाद-पानी देने का काम इंदिरा गांधी ने किया. 1975 में 39वां संशोधन किया, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, अध्यक्ष, प्रधानमंत्री के चुनाव के खिलाफ कोई कोर्ट में जा ही नहीं सकता है ऐसा प्रावधान किया गया. इमरजेंसी में लोगों के अधिकार छीन लिए गए, न्यायपालिका का गला घोंट दिया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद राजीव गांधी के कार्यकाल में भारत की महिला को न्याय देने का काम संविधान की मर्यादा के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया था लेकिन राजीव गांधी ने वोटबैंक की खातिर संविधान की भावना को बलि चढ़ा दिया और कट्टरपंथियों के आगे सिर झुका दिया.

यह भी पढ़ें: गुलामी की मानसिकता में पैदा हुए लोग भारत की विविधता में जहरीले बीज बोए: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह जी ने कहा था कि, ‘मुझे यह स्वीकार करना होगा कि पार्टी अध्यक्ष सत्ता का केंद्र है.’ सरकार पार्टी के प्रति जवाबदेह है. इतिहास में पहली बार संविधान को ऐसी गहरी चोट पहुंचा दी गई.नैशनल अडवायजरी काउंसिल को पीएमओ के ऊपर बैठा दिया गया. एक अहंकारी व्यक्ति कैबिनेट के निर्णय को फाड़ दे और कैबिनेट अपना फैसला बदल दे ये कौन-सी व्यवस्था है. कांग्रेस ने निरंतर संविधान की अवमानना किया है. संविधान के महत्व को कम किया है.

Tags: नेहरू-गांधी परिवारपीएम मोदीलोकसभासंविधान
Previous Post

गुलामी की मानसिकता में पैदा हुए लोग भारत की विविधता में जहरीले बीज बोए: पीएम मोदी

Next Post

Microgreens: आ गया सुपरफूड – सेहत भी बनाये और जान भी बचाये – इसीलिए आज ही आज़माएँ !

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times
भारत

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- छात्रों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं - Panchayati Times
भारत

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- छात्रों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं

14 August 2026
पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर को फोन कर जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल - Panchayati Times
भारत

पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर को फोन कर जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल

13 August 2026
Gandhi Mandela Foundation Global Meeting: जलवायु संकट से लेकर शरणार्थी शिक्षा तक, वैश्विक स्तर पर कई अहम विषयों पर बनी रणनीति - Panchayati Times
दुनिया

Gandhi Mandela Foundation Global Meeting: जलवायु संकट से लेकर शरणार्थी शिक्षा तक, वैश्विक स्तर पर कई अहम विषयों पर बनी रणनीति

13 August 2026
Agricultural Students Fellowship: कृषि छात्रों के लिए बड़ी राहत, NSP-DBT सिस्टम शुरू; 6,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी सीधी आर्थिक मदद - Panchayati Times
कृषि समाचार

Agricultural Students Fellowship: कृषि छात्रों के लिए बड़ी राहत, NSP-DBT सिस्टम शुरू; 6,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी सीधी आर्थिक मदद

12 August 2026
अमित शाह- 'सभी सवालों का जवाब दूंगा',राहुल का जवाब- बयान सुनने में दिलचस्पी नहीं - Panchayati Times
भारत

अमित शाह- ‘सभी सवालों का जवाब दूंगा’, राहुल का जवाब- बयान सुनने में दिलचस्पी नहीं

12 August 2026
Next Post
स्वस्थ रहो मस्त रहो !

Microgreens: आ गया सुपरफूड - सेहत भी बनाये और जान भी बचाये - इसीलिए आज ही आज़माएँ !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (578)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (306)
  • बिज़नेस (286)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,787)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,119)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (190)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन - Panchayati Times

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन

14 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved