• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, विधायक दल की बैठक में फैसला

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम। दिल्ली बीजेपी के कार्यालय में विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया गया। बीजेपी ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
19 February 2025
in भारत
0
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, विधायक दल की बैठक में फैसला - Panchayati Times

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम

Share on FacebookShare on Twitter

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम। दिल्ली बीजेपी के कार्यालय में विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया गया। बीजेपी ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, विधायक दल की बैठक में फैसला - Panchayati Timesतीन बड़े स्टेज और 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कल यानी 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तीन बड़े मंच बनाए गए हैं, जिन पर खास अतिथियों को बैठने की व्यवस्था की गई है। मेन स्टेज पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, लेफ्टिनेंट गवर्नर और दिल्ली के मुख्यमंत्री बैठेंगे। वहीं, दूसरे मंच पर धर्म गुरुओं के लिए बैठने की जगह तैयार की गई है, और तीसरे मंच पर दिल्ली के मौजूदा सांसद और चुने हुए विधायक बैठेंगे। इस आयोजन के दौरान करीब 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

समारोह की शुरुआत सुबह 11:15 बजे से होगी और 12:25 बजे तक यह कार्यक्रम खत्म हो जाएगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और मेटल डिटेक्टर

रामलीला मैदान में सुरक्षा की पूरी तरह से निगरानी रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा की चूक से बचा जा सके। रामलीला मैदान के सभी गेट पर 10-10 मेटल डिटेक्टर खड़े किए गए हैं, जो सुरक्षा जांच में मदद करेंगे।

इन राज्यों के सीएम का अनुपस्थित रहेंगे  

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसकी वजह यह है कि 20 फरवरी को यूपी विधानसभा में बजट पेश होना है और इसके लिए मुख्यमंत्री का विधानसभा में रहना अनिवार्य है। योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं और अपनी अनुपस्थिति की जानकारी दी है। इसी तरह, गुजरात और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे और उन्होंने भी अपनी अनुपस्थिति की सूचना दी है।

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी ‘स्टेटहुड डे’ के कारण शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे खास मेहमान

दिल्ली के इस ऐतिहासिक आयोजन में नेताओं और फिल्मी सितारों के अलावा कुछ और खास मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इनमें झुग्गी बस्ती के अध्यक्ष, महिला और पुरुष ऑटो ड्राइवर, कैब ड्राइवर और दिल्ली के किसान नेता शामिल हैं। यह एक सकारात्मक संदेश देने के लिए किया गया है कि सरकार सभी वर्गों की आवाज़ को सुनने के लिए तत्पर है।

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भेजा निमंत्रण

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है। अरविंद केजरीवाल के साथ आतिशी को भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें: MP सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, छात्रों को मिलेगा लैपटॉप

दिल्ली में होने जा रहा नया मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह न केवल राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पल होगा, बल्कि यह दिल्लीवासियों के लिए एक नया ऐतिहासिक क्षण साबित होगा। सुरक्षा इंतजाम और खास मेहमानों का निमंत्रण इस आयोजन को और भी विशेष बना देंगे।

Tags: दिल्ली सीएमरेखा गुप्ता
Previous Post

दिल्ली में कल CM का शपथ ग्रहण, लेकिन आ गई बड़ी आफत! समारोह में पड़ सकता है खलल

Next Post

Delhi New CM Live: कौन हैं रेखा गुप्ता? जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी - Panchayati Times
पंचायत

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी

4 July 2026
भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी - Panchayati Times
जुर्म

भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी

4 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस का बड़ा बयान, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस का बड़ा बयान, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

3 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, चंपत राय जा सकते जेल - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, चंपत राय जा सकते जेल

3 July 2026
सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ वाहन हादसे का शिकार, छह जवान घायल; बल ने बनाया बड़ा सुरक्षा रिकॉर्ड - Panchayati Times
भारत

सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ वाहन हादसे का शिकार, छह जवान घायल; बल ने बनाया बड़ा सुरक्षा रिकॉर्ड

3 July 2026
अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, समुद्री लुटेरों को खदेड़कर बचाया जहाज - Panchayati Times
भारत

अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, समुद्री लुटेरों को खदेड़कर बचाया जहाज

2 July 2026
Next Post
Delhi New CM Live: कौन हैं रेखा गुप्ता? जो बनीं दिल्ली की नई सीएम

Delhi New CM Live: कौन हैं रेखा गुप्ता? जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (225)
  • खेल (553)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (344)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (297)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,728)
  • मनोरंजन (302)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (175)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट - Panchayati Times

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

4 July 2026
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved