• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

सीलमपुर हत्याकांड: लगा ‘हिंदू पलायन कर रहा’ का पोस्टर

सीलमपुर हत्याकांड: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के कुणाल की चाकू मारकर की गई निर्मम हत्या ने इलाके को दहला दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
18 April 2025
in जुर्म
0
सीलमपुर हत्याकांड: लगा 'हिंदू पलायन कर रहा' का पोस्टर - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

सीलमपुर हत्याकांड: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के कुणाल की चाकू मारकर की गई निर्मम हत्या ने इलाके को दहला दिया है। गुरुवार शाम को हुए इस दर्दनाक हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। एक ओर मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा उबाल पर है, वहीं दूसरी ओर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि हालात को और बिगड़ने से रोका जा सके।

प्रदर्शन और फांसी की मांग

कुणाल की हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोग देर रात से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी न्याय की गुहार लगाई है।

पलायन की चेतावनी, मोहल्लों में लगे पोस्टर

प्रदर्शन के बीच सीलमपुर के कई इलाकों में ‘हिंदुओं के पलायन’ से जुड़े हाथ से लिखे पोस्टर चिपकाए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि समुदाय विशेष के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पलायन करने को मजबूर हैं। इन पोस्टरों ने प्रशासन की चिंता और स्थानीय लोगों की बेचैनी को और बढ़ा दिया है।

सीलमपुर हत्याकांड: लगा 'हिंदू पलायन कर रहा' का पोस्टर - Panchayati Times

क्या है मामला?

घटना सीलमपुर के जे-ब्लॉक की है, जहां गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे कुछ अज्ञात हमलावरों ने कुणाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कुणाल को तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजवीर के बेटे के रूप में हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच को जांच में लगा दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित गवाहों से पूछताछ जारी है। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हमलावरों की तलाश में कई टीमें तैनात कर दी गई हैं।

सुरक्षा को लेकर लोगों में डर

घटना के बाद से इलाके में लोगों के बीच डर और बेचैनी का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में गश्त बढ़ा दी है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज कर दी गई है।

सीएम रेखा गुप्ता की चुप्पी पर उठे सवाल

सीलमपुर में हिंदुओं के कथित पलायन और सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछे जा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है।

ट्रैफिक जाम और पुलिस की कोशिशें

विरोध के चलते सीलमपुर की मुख्य सड़क पूरी तरह जाम हो चुकी है। एडिशनल डीसीपी संदीप लामा मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। उनके प्रयासों से आधी सड़क को खुलवाया गया है, जबकि शेष हिस्से पर अभी भी ट्रैफिक रुका हुआ है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान PoK खाली करे, पाक आर्मी चीफ को भारत का जवाब

सीलमपुर हत्याकांड ने न सिर्फ एक मासूम की जिंदगी छीन ली, बल्कि पूरे इलाके में भय, गुस्सा और अविश्वास का माहौल पैदा कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन कितनी तेजी और संवेदनशीलता से इस मामले को सुलझाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाता है।

Tags: सीलमपुर हत्याकांड
Previous Post

सांप के 10 बार काटने से नहीं, पत्नी ने की थी अमित की हत्या..प्रेमी के साथ ऐसे रची साजिश

Next Post

JEE Main Result: Final Answer Key आज होगी जारी, इस दिन आएंगे नतीजे

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज - Panchayati Times
जुर्म

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज

5 June 2026
भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला जज और बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत - Panchayati Times
जुर्म

भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला जज और बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत

2 June 2026
भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला जज और बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत - Panchayati Times
जुर्म

Twisha Sharma Case: CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

28 May 2026
ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर - Panchayati Times
जुर्म

ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर 

23 May 2026
ट्विशा शर्मा केस: हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की दी अनुमति - Panchayati Times
जुर्म

ट्विशा शर्मा केस: हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की दी अनुमति 

22 May 2026
ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर - Panchayati Times
जुर्म

ट्विशा शर्मा केस: मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की

22 May 2026
Next Post
JEE Main 2026 Session 2: फाइनल आंसर की जारी, ऐसे चेक करें - Panchayati Times

JEE Main Result: Final Answer Key आज होगी जारी, इस दिन आएंगे नतीजे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (263)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (162)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में - Panchayati Times

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में

7 June 2026
LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव - Panchayati Times

LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

7 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved