• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 21, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

दिल्ली की वीआईपी ज़ोन में महिला सांसद के साथ चेन स्नैचिंग 

दिल्ली के चाणक्यपुरी में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। यह घटना तमिलनाडु से कांग्रेस की लोकसभा सांसद आर. सुधा के साथ हुई है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 August 2025
in भारत
0
दिल्ली की वीआईपी ज़ोन में महिला सांसद आर सुधा के साथ चेन स्नैचिंग - Panchayati Times

सांसद आर सुधा

Share on FacebookShare on Twitter

देश की राजधानी दिल्ली के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके चाणक्यपुरी में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। यह घटना और भी चौंकाने वाली तब हो गई जब पता चला कि शिकार कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि तमिलनाडु से कांग्रेस की लोकसभा सांसद आर. सुधा थीं।

सूत्रों के अनुसार, सांसद सुधा सुबह करीब 6 बजे रोज़ाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। वे तमिलनाडु भवन के पास टहल रही थीं, तभी बाइक पर सवार एक युवक अचानक आया और उनकी सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। इस दौरान धक्का-मुक्की में सुधा की गर्दन पर चोट भी आई, जिससे वे सदमे में हैं।

दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए 10 से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और मोबाइल टावर से मिले डंप डेटा का भी विश्लेषण किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ और आसपास की संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल हो रही है।

इस घटना ने संसद भवन से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब संसद का मानसून सत्र चल रहा है और इलाके में विशेष सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए।

दिल्ली की वीआईपी ज़ोन में महिला सांसद आर सुधा के साथ चेन स्नैचिंग - Panchayati Times
सांसद आर सुधा

घटना के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सांसद सुधा को लोकसभा अध्यक्ष के पास लेकर गईं और इस मामले को सदन में भी उठाने की बात कही। वहीं सुधा ने खुद गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता को रेखांकित किया। पत्र में उन्होंने कहा, “इस हमले में मेरी गर्दन पर गंभीर चोट आई है और मैं मानसिक रूप से आहत हूं। अगर देश की राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो देश के बाकी हिस्सों में सुरक्षा की क्या गारंटी है?”

यह भी पढ़ें: प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार केस में उम्रकैद की सजा

फिलहाल तमिलनाडु भवन और उसके आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लेकिन यह घटना दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। आम लोगों से लेकर नेताओं तक, हर कोई हैरान है कि इतनी सख्त निगरानी वाले क्षेत्र में अपराधी इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।

Tags: आर. सुधाचेन स्नैचिंगमहिला सांसद
Previous Post

‘विराट, देश को तुम्हारी जरूरत है’ शशि थरूर ने कोहली से क्यों की ये अपील?

Next Post

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर टिप्पणी मामले में लगाई फटकार

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

महंगी होती चीनी अब लोगों को लगने लगी कड़वी - Panchayati Times
बिज़नेस

महंगी होती चीनी अब लोगों को लगने लगी कड़वी

20 August 2026
PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र - Panchayati Times
पंचायत

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र 

18 August 2026
BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: विनोद तावड़े को UP, तरुण चुग को गुजरात और सतीश पूनिया को पंजाब की कमान - Panchayati Times
भारत

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: विनोद तावड़े को UP, तरुण चुग को गुजरात और सतीश पूनिया को पंजाब की कमान

18 August 2026
राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत 

17 August 2026
शहजाद पूनावाला ने दिया BJP से इस्तीफा, बताया आगे का प्लान - Panchayati Times
भारत

शहजाद पूनावाला ने दिया BJP से इस्तीफा, बताया आगे का प्लान

17 August 2026
लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times
भारत

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
Next Post
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर टिप्पणी मामले में लगाई फटकार - Panchayati Times

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर टिप्पणी मामले में लगाई फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (579)
  • जुर्म (340)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (308)
  • बिज़नेस (288)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,792)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,123)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (193)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा - Panchayati Times

इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा

20 August 2026
छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला - Panchayati Times

छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला

20 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved