• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, March 12, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home IFIE

कांग्रेस का बीजेपी पर वार, ‘सरकार नीट घोटाले पर कर रही लीपापोती, अगर पेपर लीक नहीं हुआ तो इन सवालों के जवाब दें’

नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। विपक्ष ने कहा- NEET घोटाला व्यापम 2.0 है, मोदी सरकार इस पर लीपापोती करना चाहती है! अब वो जवाबदेही से भाग नहीं सकती। 

Kiran rautela by Kiran rautela
14 June 2024
in IFIE, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
Congress on NEET paper leak

Congress on NEET paper leak

Share on FacebookShare on Twitter

NEET UG 2024 Result Update:  नीट यूजी के रिजल्ट में चल रही धांधली के आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने कल यानि 13 जून को एक बड़ा फैसला दिया। दाखिल की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी। यानि कि कोर्ट ने नीट यूजी 2024 ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिए हैं। 1563 स्टूडेंट्स जिन्हें ग्रेस मार्क्स मिले थे उनके रिजल्ट कैंसिल कर दिए गए हैं और ये भी कहा है कि इन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी।

इस पर अब विपक्ष ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस में मीडिया और प्रचार (संचार विभाग) के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सरकार से कई सवाल पूछे।

यह भी पढ़ें- NEET UG 2024 Result Update: नीट 2024 में 1563 स्टूडेंट्स के ‘ग्रेस मार्क्स’ रद्द, इस दिन होगा दोबारा एग्जाम

उन्होंने कहा, ‘NEET घोटाला व्यापम 2.0 है, मोदी सरकार इस पर लीपापोती करना चाहती है! अब वो जवाबदेही से भाग नहीं सकती।
24 लाख छात्रों का भविष्य खतरे में है, क्योंकि पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बड़े पैमाने पर अनियमितताएं, प्रतिरूपण, नियमों में बिना वजह परिवर्तन, विशिष्ट केंद्रों पर टॉपर्स का समूहन, ग्रेस मार्क्स का बोलबाला है। मोदी सरकार को शिक्षा मंत्री को NEET घोटाले में सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र फोरेंसिक जांच का आदेश देना चाहिए।

आगे मोदी सरकार और उसके शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का NEET घोटाले पर व्यापक विरोध, कई अदालती मामलों और छात्रों के जबरदस्त आक्रोश को प्रेरित कहने का शर्मनाक बयान 24 लाख उम्मीदवारों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है, जिनका भविष्य भाजपा द्वारा बर्बाद किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रधानमंत्री श्री मोदी और शिक्षा मंत्री श्री प्रधान से 6 सवाल पूछना चाहती है, जिनका उन्हें जवाब देना पड़ेगा –

  • क्या यह सच नहीं है कि NEET-UG 2024 पेपर लीक की जांच कर रही पटना पुलिस (बिहार) की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने पाया है कि मेडिकल उम्मीदवारों ने 5 मई को होने वाली परीक्षा से पहले प्रश्नपत्रों तक पहुंच पाने के लिए रैकेट में शामिल ‘दलालों’ को 30 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक की बड़ी रकम का भुगतान किया है? कई अखबारों में 60 करोड़ रुपये के लेन-देन की खबरें भी छपी हैं।
  • क्या शिक्षा मंत्री इस तथ्य से इनकार कर सकते हैं कि NEET पेपर लीक में बिहार में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, एक संगठित गिरोह के माध्यम से, जिसने कथित तौर पर परीक्षा से एक दिन पहले टेलीग्राम चैनलों पर NEET के पेपर लीक किए थे? क्या इसकी आगे जांच की गई?
  •  क्या शिक्षा मंत्री इस बात से इनकार कर सकते हैं कि गुजरात के गोधरा में NEET-UG में धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें कोचिंग सेंटर चलाने वाले एक व्यक्ति, एक शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति समेत 3 लोग शामिल हैं, जिसमें मामले की जांच में छात्रों, उनके अभिभावकों और आरोपियों के बीच 12 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन सामने आया है? परीक्षा में नकल करने वाले प्रत्येक छात्र से 10 लाख रुपये की दर तय की गई थी। आरोपियों ने योजना बनाई थी कि उन्हें करीब 26 करोड़ रुपये मिलेंगे। मोदी सरकार, गुजरात सरकार और NTA इस घोटाले को देश से क्यों छिपा रहे हैं?
  • क्या यह सच नहीं है कि इस साल यानी 2024 में 67 टॉपर थे जिन्हें 720 का परफेक्ट स्कोर दिया गया था। 2023 में यह संख्या सिर्फ 2 थी। 2022 में कोई भी अभ्यर्थी पूरे अंक हासिल नहीं कर सका। 2021 में सिर्फ 3 ही यह स्कोर हासिल कर सके। क्या यह सच नहीं है कि बहादुरगढ़ के एक ही सेंटर से 6 छात्रों ने अधिकतम अंक हासिल किए? NTA ने पहले ही माना है कि इन 67 छात्रों में से 44 ने पूर्ण अंक प्राप्त किए क्योंकि उन्होंने छात्रों को अवैध ग्रेस अंक दिए थे। NTA ने उम्मीदवारों को ग्रेस अंक देने की इस Adhoc प्रक्रिया को क्यों अपनाया? यही नहीं, क्या यह सच नहीं है कि इस साल 690 से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में असामान्य वृद्धि देखी गई।

अगर NEET में पेपर लीक नहीं हुआ तो…

  • बिहार में 13 आरोपियों को पेपर लीक के चलते गिरफ़्तार क्यों किया गया?
  • क्या रैकेट में शामिल शिक्षा माफिया व संगठित गिरोह को पेपर के बदले ₹30-₹50 लाख तक के भुगतान का पटना पुलिस की Economic Offences Unit (EOU) ने पर्दाफ़ाश नहीं किया?
  • गुजरात के गोधरा में NEET-UG में धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ नहीं हुआ है?

जिसमें कोचिंग सेंटर चलाने वाले एक व्यक्ति, एक शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति समेत 3 लोग शामिल हैं और गुजरात पुलिस के अनुसार आरोपियों के बीच 12 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन सामने आया है?

अगर मोदी सरकार के मुताबिक़ NEET में कोई पेपर लीक नहीं हुआ तो ये गिरफ़्तारियाँ क्यों हुई? इससे क्या निष्कर्ष निकला?

यह भी पढ़ें- NEET UG Paper Leak : नीट का पेपर हुआ लीक, बिहार और राजस्थान में मचा हंगामा

क्या मोदी सरकार देश की जनता की आँखों में पहले धूल झोंक रही थी या अब?

मोदी सरकार ने 24 लाख युवाओं के अरमानों का गला घोंटने का काम किया है। NEET में 24 लाख युवा डॉक्टर बनने के लिए परीक्षा देते हैं, जिसमें वो 1 लाख मेडिकल सीटों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इन एक लाख सीटों में से करीब 55,000 सरकारी कॉलेजों की सीट है जहां SC, ST, OBC, EWS वर्गों की सीट आरक्षित हैं।

इस बार मोदी सरकार ने NTA का दुरुपयोग कर Marks और Ranks की ज़ोरदार धाँधली की है जिससे आरक्षित सीटों का Cut-off भी बढ़ गया है।

ऐसा प्रतीत होता है कि गुणवान के छात्रों को रियायती दरों में सरकारी दाखिले से वंचित करने के लिए Grace Marks, Paper Leaks और धांधली का खेल खेला गया।

Tags: Congressneetneet 2024neet 2024 paper leakneet 2024 paper leak newsneet 2024 paper levelneet paper 2024neet paper leakneet paper leak 2024neet paper leak 2024 newsneet paper leak caseneet paper leak newsneet paper leakedneet question paper leakneet question paper leak 2024neet resultneet result 2024neet ug 2024 paper leaknta neet paper leaknta neet paper leak 2024paper leakpaper leak neetpaper leak neet 2024एनटीए नीटनीट पेपर लीकनीट यूजीनीट यूजी 2024नीट यूजी रिजल्ट 2024
Previous Post

अहंकार के कारण बीजेपी को बहुमत नहीं मिला: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर अंकिता लोखंडे और सारा अली खान ने किया याद

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला 

12 March 2026
पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘निर्भय रहो’ पहल शुरू - Panchayati Times
भारत

पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘निर्भय रहो’ पहल शुरू

12 March 2026
लोकसभा की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी: ओम बिरला : Panchayati Times
भारत

लोकसभा की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी: ओम बिरला

12 March 2026
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज - Panchayati Times
भारत

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी बहस

11 March 2026
आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति

11 March 2026
Next Post
सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर अंकिता लोखंडे और सारा अली खान ने किया याद

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर अंकिता लोखंडे और सारा अली खान ने किया याद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (202)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (314)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,563)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप - Panchayati Times

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप

12 March 2026
देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा? - Panchayati Times

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved