लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए यूपी के 10 सीटों पर मंगलवार को 56.74% मतदान हुआ। तीसरे चरण में कुल 100 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला एक करोड़ 88 लाख मतदाता करेंगे। इसमें से पुरुष मतदाता की संख्या एक करोड़ से अधिक है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 87 लाख है। इन दस सीटों में से 8 सीटों पर बीजेपी गठबंधन और दो सीटों पर सपा ने 2019 में चुनाव जीता था। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 संसदीय क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान हुआ।
अखिलेश यादव ने क्या अपील की?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सपा और इंडिया गठबंधन के हर बूथ एजेंट, कार्यकर्ता, प्रत्याशी, पदाधिकारी, समर्थक और जनता से अपील है कि वो सावधान, सतर्क और सचेत रहे और वोटिंग ख़त्म होने के बाद जब तक ईवीएम सील न हो जाए, स्ट्रॉंग रूम तक पहुँच न जाए, तब तक पूरी मुस्तैदी से चौकन्ना रहे। सब मिलकर डटे रहें। किसी भी गड़बड़ी की आशंका होने पर सबूत के रूप में वीडियो तुरंत भेजे। ‘बूथ रक्षक’ और ‘संविधान के सिपाही’ के रूप में अपने वोट की रक्षा के लिए जी-जान लगा दें।
तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के सीटों पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?
1.आगरा – 52.98%
2.आंवला – 56.42%
3.बदायूं – 53.83%
4.बरेली – 55.73%
5.एटा – 58.25%
6.फतेहपुर सिकरी – 57.08%
7.फिरोजाबाद – 56.69%
8.हाथरस – 55.02%
9.मैनपुरी – 57.75%
10.संभल – 61.80%
तीसरे चरण में बिहार के किन सीटों पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?
बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 56.41% मतदान हुआ है। जिन सीट पर तीसरे चरण में मतदान हुआ है उसमें अररिया, झंझारपुर, खगरिया, मधेपुरा और सुपौल में मंगलवार को वोट डाला गया। इन पांचों सीटों पर 2019 में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत मिली थी।
यह भी पढ़ें: मतदान के बीच लालू यादव का बड़ा बयान, मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलने की बात कही
1.अररिया – 59.89%
2.झंझारपुर – 53.45%
3.खगरिया – 54.75%
4.मधेपुरा – 54.92%
5.सुपौल – 59.05









