• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 2, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

ओवल टेस्ट: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, क्रिस वोक्स टीम से बाहर

लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। क्रिस वोक्स चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
1 August 2025
in खेल
0
ओवल टेस्ट से क्रिस वोक्स बाहर, इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका - Panchayati Times

क्रिस वोक्स

Share on FacebookShare on Twitter

लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। क्रिस वोक्स चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। अब सभी की निगाहें दूसरे दिन के खेल पर टिकी हैं।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस बात की पुष्टि की है कि वोक्स अब इस मुकाबले में न तो गेंदबाजी कर सकेंगे और न ही बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेंगे।

कैसे लगी चोट?

मैच के पहले दिन फील्डिंग के दौरान वोक्स को लॉन्ग ऑफ पर एक शॉट रोकने की कोशिश करते समय कंधे में गंभीर चोट लगी। उनका बायां कंधा अजीब ढंग से मुड़ गया और वो मैदान से बाहर जाते वक्त दर्द से कराहते दिखे। इसके बाद उन्हें मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रखा गया और अब वह ओवल टेस्ट में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ईसीबी ने यह भी कहा है कि उनकी चोट का विस्तृत मूल्यांकन सीरीज खत्म होने के बाद किया जाएगा।

वोक्स के प्रदर्शन पर एक नजर

क्रिस वोक्स ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 पारियों में 11 विकेट झटके और बल्ले से भी निचले क्रम में उपयोगी योगदान दिया, जिसमें उन्होंने 64 रन बनाए। उनका गेंदबाजी औसत 52.18 रहा जबकि बल्लेबाजी औसत 10.66 रहा। वोक्स की गैरमौजूदगी इंग्लैंड के लिए गेंद और बल्ले दोनों ही विभागों में एक बड़ा नुकसान है।

ओवल टेस्ट से क्रिस वोक्स बाहर, इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका - Panchayati Times
क्रिस वोक्स

इंग्लैंड टीम में बड़े बदलाव

इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम चार बदलावों के साथ उतरी है। कप्तान बेन स्टोक्स खुद कंधे की चोट के कारण इस टेस्ट में नहीं खेल रहे, और उनकी जगह उपकप्तान ओली पोप को कप्तानी सौंपी गई है। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और ब्रायडन कार्स को भी इस मुकाबले में आराम दिया गया है।

आगे की रणनीति पर नजर

भारत की पहली पारी अभी बाकी है और टीम की नजर 300 से ऊपर का स्कोर बनाने पर होगी। वहीं इंग्लैंड को वोक्स की गैरहाजिरी में अपने गेंदबाजी आक्रमण को नए सिरे से संतुलित करना होगा। ऐसे में दूसरे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख घोषित, इस दिन होगा मतदान

इस चोट ने न सिर्फ इंग्लैंड की रणनीति को प्रभावित किया है बल्कि पूरे मैच की दिशा भी बदल सकती है। अब देखना होगा कि इंग्लैंड की टीम किस तरह इस झटके से उबर पाती है और भारत किस हद तक इसका फायदा उठाने में सफल होता है।

Tags: ind vs engक्रिस वोक्स
Previous Post

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए गए 

Next Post

कंगना रनौत को हाईकोर्ट से झटका, ट्रायल दोबारा शुरू होगा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Chessveda की बड़ी उपलब्धि: कुछ ही दिनों में 25 हजार से अधिक यूजर जुड़े, तीन लाख से ज्यादा गेम खेले गए - Panchayati Times
खेल

Chessveda की बड़ी उपलब्धि: कुछ ही दिनों में 25 हजार से अधिक यूजर जुड़े, तीन लाख से ज्यादा गेम खेले गए

29 October 2026
कजाकिस्तान में होगा 'शिक्षा में चेस' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन - Panchayati Times
खेल

कजाकिस्तान में होगा ‘शिक्षा में चेस’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

27 October 2026
European Chess Club Cup 2026: निहाल सरीन और कोनेरू हम्पी ने जीता गोल्ड - Panchayati Times
खेल

European Chess Club Cup 2026: निहाल सरीन और कोनेरू हम्पी ने जीता गोल्ड

24 October 2026
IND vs NZ T20: तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने भारत को 4 विकेट से जिताया मैच - Panchayati Times
खेल

IND vs NZ T20: तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने भारत को 4 विकेट से जिताया मैच

24 October 2026
Asian Para Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, 114 पदकों के साथ अभियान समाप्त; 30 गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड - Panchayati Times
खेल

Asian Para Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, 114 पदकों के साथ अभियान समाप्त; 30 गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड

24 October 2026
IND vs NZ: ईशान किशन चोट के चलते टीम से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका - Panchayati Times
खेल

IND vs NZ: ईशान किशन चोट के चलते टीम से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

23 October 2026
Next Post
कंगना रनौत को हाईकोर्ट से झटका, ट्रायल दोबारा शुरू होगा - Panchayati Times

कंगना रनौत को हाईकोर्ट से झटका, ट्रायल दोबारा शुरू होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (245)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (334)
  • बिज़नेस (311)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,852)
  • मनोरंजन (323)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,169)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने कसा तंज - Panchayati Times

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान

30 October 2026
PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, ऐसे चेक करें स्टेटस 

30 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved