• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

भारत की पाक पर 5 सर्जिकल स्ट्राइक! अब पानी को तरसेगा पाकिस्तान; 48 घंटे में भारत छोड़ने का अल्टीमेटम

Pahalgam Terrorist Attack: भारत ने पाक को पहली चोट दी, 1960 का सिंधु जल समझौता तत्काल प्रभाव से निलंबित करके। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने घोषणा की, भारत-पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता तोड़ता है।

Kiran rautela by Kiran rautela
23 April 2025
in दुनिया, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
Ban on visas of Pakistani citizens, ultimatum to leave the country in 48 hours... 5 big decisions of India against Pakistan

Ban on visas of Pakistani citizens, ultimatum to leave the country in 48 hours... 5 big decisions of India against Pakistan

Share on FacebookShare on Twitter

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में रोष है। आतंकियों को सजा दिलाने की मांग उठी और केंद्र सरकार ने एक के बाद एक कई अहम फैसले लेते हुए पाकिस्तान को अंदरुनी चोट दे डाली।

हमले के बाद, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मीटिंग बुलाई। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

What is the situation in the valley after the Pahalgam terror attack?
What is the situation in the valley after the Pahalgam terror attack?

यह भी पढ़ें- ‘साजिश रचने वालों को जोरदार जवाब मिलने वाला है..’ पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पहला बयान

जिसमें कई फैसले लेते हुए पाक पर पलटवार किया गया।

1960 का सिंधु जल समझौता निलंबित 

भारत ने पाक को पहली चोट दी, 1960 का सिंधु जल समझौता तत्काल प्रभाव से निलंबित करके। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने घोषणा की, भारत-पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता तोड़ता है। इससे पाक अब एक-एक बूंद पानी के लिए तड़पेगा।

What is the situation in the valley after the Pahalgam terror attack?
What is the situation in the valley after the Pahalgam terror attack?

दूसरे फैसले में अटारी-वाघा बॉर्डर चेकपोस्ट बंद करने का फैसला लिया गया। इससे भारत-पाक की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। तीसरा फैसला था, ‘पर्सोना नॉन ग्रेटा’..इसके अनुसार भारत में मौजूद पाक के सभी सैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों और नागरिकों को 48 घंटों के अंदर भारत छेड़ने का आदेश दिया गया है।

चौथा फैसला, पाकिस्तान में मौजूद भारतीय दूतावास बंद कर दिया गया है। पांचवा सबसे अहम, SAARC वीजा के तहत पाक नागरिकों के सभी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं। यानी कि अब पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं मिलेगा।

बता दें कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद गृहमंत्री अमित शाह भी श्रीनगर पहुंचे थे। जहां उन्होंने घायलों से भी मुलाकात की साथ ही श्रीनगर में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि भी दी। बुधवार देर रात तक पीएम आवास पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मीटिंग बुलाई गई जिसमें ये फैसले लिए गए हैं।

विदेश सचिव का बयान

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “इस आतंकवादी हमले की गंभीरता को समझते हुए, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने निम्नलिखित उपायों पर निर्णय लिया-

1- 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता।

2- एकीकृत चेकपोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जो लोग वैध तरीके के साथ सीमा पार कर चुके हैं, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।

3- पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी SVES वीजा को रद्द माना जाएगा। SVES वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।

4- नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।

5- भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे।

Tags: ajit dovalAmit Shahccs meetingIndiaindia newsjammu and kashmir terror attackjammu kashmir terror attackjammu kashmir terror attack todayjammu kashmir terrorist attackjammu terror attackkashmir fileskashmir terror attackmodiNarendra Modiomar abdullahpahalgampahalgam attackpahalgam attack newspahalgam attack updatepahalgam incidentpahalgam kashmirpahalgam newspahalgam terror attackpahalgam terror attack livepahalgam terror attack todayPahalgam Terrorist Attack:pahalgam tourist attackPakistanpehalgampulwama attackterror attackterror attack in jammu and kashmirterror attack in pahalgamterrorist attackterrorist attack in pahalgamterrorist attack pahalgamvinay narwalwhat happened in kashmirwhat happened in pahalgam todayकैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS)
Previous Post

‘साजिश रचने वालों को जोरदार जवाब मिलने वाला है..’ पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पहला बयान

Next Post

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और एक्शन, Pak का आधिकारिक X अकाउंट सस्पेंड

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times
भारत

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता - Panchayati Times
भारत

Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

15 July 2026
18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला - Panchayati Times
भारत

18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला 

15 July 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला  - Panchayati Times
दुनिया

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला

14 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
Next Post
Pak का आधिकारिक X अकाउंट सस्पेंड

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और एक्शन, Pak का आधिकारिक X अकाउंट सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved