• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिहार चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी 

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 122 विधानसभा सीटों के लिए 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
11 November 2025
in बिहार चुनाव
0
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 122 विधानसभा सीटों के लिए 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के कई मंत्री भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हिसुआ (नवादा) सीट इस बार सबसे बड़े मतदाता क्षेत्र के रूप में सुर्खियों में है, जहां 3.67 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे। वहीं लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या सबसे अधिक 22-22 है।

इस चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे सीमावर्ती जिलों में मतदान हो रहा है। नेपाल सीमा से सटे इन जिलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्यभर में चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो यह चरण सीमांचल क्षेत्र के कारण बेहद अहम है, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है। एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों की नज़रें इन सीटों पर टिकी हुई हैं। एनडीए विपक्ष पर ‘घुसपैठियों को संरक्षण’ देने का आरोप लगा रहा है, जबकि विपक्षी दल अल्पसंख्यक वोट बैंक को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश में हैं।

प्रमुख उम्मीदवारों में जेडीयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), भाजपा की रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह ‘बबलू’ (छातापुर), लेशी सिंह (धमदाहा), शीला मंडल (फुलपरस) और जमा खान (चैनपुर) शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38% मतदान

जिलेवार अनुमानित मतदान रुझान (सुबह 11 बजे तक)

जिलामतदान प्रतिशत
अररिया31.88%
अरवल31.07%
औरंगाबाद32.88%
कटिहार30.83%
किशनगंज34.74%
कैमूर (भभुआ)31.98%
गया34.07%
जमुई33.69%
जहानाबाद30.36%
नवादा29.02%
पश्चिम चंपारण32.94%
पूर्वी चंपारण31.16%
बांका32.91%
भागलपुर29.08%
मधुबनी32.39%
रोहतास29.80%
शिवहर31.58%
सीतामढ़ी29.81%
सुपौल31.69%

सिएम नीतीश कुमार ने लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने की अपील की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने की अपील की। उन्होंने लिखा, “मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।”

पीएम मोदी ने मतदान करने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर संदेश साझा करते हुए मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज मतदान हो रहा है। सभी मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र को मजबूत करें। खासकर पहली बार वोट देने वाले नौजवान अपने साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।”

यह भी पढ़ें: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका, दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी

पहले चरण में 121 सीटों पर 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। अब देखना यह है कि दूसरे चरण में मतदाता कितनी सक्रियता दिखाते हैं और क्या बिहार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाता है।

Previous Post

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका, दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी

Next Post

ब्लास्ट के बाद तीन दिन बंद रहेगा लाल किला, ट्रैफिक रूट में हुआ बदलाव

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सम्राट चौधरी ने गृह विभाग का प्रभार लेते ही किया बड़ा ऐलान - Panchayati Times
बिहार चुनाव

सम्राट चौधरी ने गृह विभाग का प्रभार लेते ही किया बड़ा ऐलान

22 November 2025
बिहार में हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गृह इनके पास - Panchayati Times
बिहार चुनाव

बिहार में हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गृह इनके पास 

21 November 2025
प्रशांत किशोर ने मौन व्रत तोड़ते ही अपनी संपत्ति को लेकर किया बड़ा ऐलान  - Panchayati Times
बिहार चुनाव

प्रशांत किशोर ने मौन व्रत तोड़ते ही अपनी संपत्ति को लेकर किया बड़ा ऐलान

21 November 2025
कौन है दीपक प्रकाश? जो अचानक बने मंत्री, जानें पूरी कहानी - Panchayati Times
बिहार चुनाव

कौन है दीपक प्रकाश? जो अचानक बने मंत्री, जानें पूरी कहानी

20 November 2025
बिहार: नई एनडीए सरकार में इन तीन महिलाओं लेसी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह ने ली शपथ - Panchayati Times
बिहार चुनाव

बिहार: नई एनडीए सरकार में इन तीन महिलाओं ने ली शपथ 

20 November 2025
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: विधानसभा, लोकसभा, मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा - Panchayati Times
बिहार चुनाव

नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, नई एनडीए सरकार के 26 मंत्रियों ने ली शपथ

20 November 2025
Next Post
ब्लास्ट के बाद तीन दिन बंद रहेगा लाल किला, ट्रैफिक रूट में हुआ बदलाव - Panchayati Times

ब्लास्ट के बाद तीन दिन बंद रहेगा लाल किला, ट्रैफिक रूट में हुआ बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (201)
  • खेल (500)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (313)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (268)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,557)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

टीएमसी ने किसानों को योजनाओं से वंचित कर पाप किया: शिवराज सिंह चौहान - Panchayati Times

टीएमसी ने किसानों को योजनाओं से वंचित कर पाप किया: शिवराज सिंह चौहान

10 March 2026
जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने की मिली मंजूरी - Panchayati Times

जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने की मिली मंजूरी 

10 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved