• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 27, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

ऑपरेशन सिंदूर पर भावुक हुईं हिमांशी नरवाल ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अपने पति, नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को खोने वाली हिमांशी नरवाल ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की खबर सुनी, तो उनकी आंखों से आंसू बह निकले।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 May 2025
in भारत
0
ऑपरेशन सिंदूर पर भावुक हुईं हिमांशी नरवाल ने क्या कहा? - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अपने पति, नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को खोने वाली हिमांशी नरवाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खबर सुनी, तो उनकी आंखों से आंसू बह निकले। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस अभियान को यहीं रोकना नहीं चाहिए, बल्कि यह आतंकवाद के अंत की शुरुआत होनी चाहिए।

हिमांशी नरवाल ने कहा, “मेरा पति हमेशा देश में शांति चाहता था। वह चाहता था कि निर्दोषों की जान न जाए और हमारे देश में नफरत और आतंक के लिए कोई जगह न हो। आज जब सरकार और सेना मिलकर आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठा रही हैं, तो मुझे ऐसा लगता है मानो मेरे पति की आत्मा इस मिशन में समाहित है।”

गौरतलब है कि 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल हरियाणा के करनाल जिले के निवासी थे और हाल ही में हिमांशी से विवाह के बाद हनीमून के लिए पहलगाम गए थे। लेकिन वहां हुए आतंकी हमले ने सब कुछ छीन लिया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। हमले के बाद हिमांशी की एक तस्वीर, जिसमें वह पति के पार्थिव शरीर के पास बैठी थीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी और पूरे देश में आक्रोश फैल गया था।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हिमांशी ने कहा, “इस नाम से मैं खुद को जुड़ा हुआ महसूस करती हूं। मैंने अपना सिंदूर खोया है, मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा मुझसे छिन गया। यह ऑपरेशन उन सभी औरतों की पीड़ा की आवाज है जिन्होंने आतंकवाद में अपनों को खोया है।”

ऑपरेशन सिंदूर पर भावुक हुईं हिमांशी नरवाल ने क्या कहा? - Panchayati Times

सेना द्वारा शुरू किए गए इस ऑपरेशन की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई, जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी महिला अधिकारी मौजूद थीं। इस पर हिमांशी ने कहा, “औरत ही औरत के दर्द को समझ सकती है, और जब एक महिला हथियार उठाती है, तो वो सिर्फ बदला नहीं होता, बल्कि एक सशक्त संदेश होता है कि हम डरने वाले नहीं हैं।”

यह भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर’: मसूद अजहर के परिवार के इतने लोग मरे

उन्होंने मांग की कि पहलगाम हमले में मारे गए सभी नागरिकों और सुरक्षाबलों को शहीद का दर्जा मिले और लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया जाए। “मेरे पति का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। ये सिर्फ मेरा दर्द नहीं है, ये पूरे देश की लड़ाई है। मैं चाहती हूं कि ये ऑपरेशन आखिरी हो, ताकि किसी और हिमांशी को यह दर्द न सहना पड़े,” उन्होंने कहा।

Tags: ऑपरेशन सिंदूरहिमांशी नरवाल
Previous Post

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PM Modi का पहला बयान आया, बोली ऐसी बात जिसका सबको था इंतजार

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिका, चीन, इजरायल और रूस ने क्या कहा?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times
भारत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times
पंचायत

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम - Panchayati Times
भारत

LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम

21 September 2026
DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
Next Post
ऑपरेशन सिंदूर के 6 अमर वीरों को राष्ट्रीय सम्मान, नेशनल वॉर मेमोरियल पर दर्ज होंगे शहीदों के नाम - Panchayati Times

ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिका, चीन, इजरायल और रूस ने क्या कहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (320)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,818)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved